Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

रक्तदान कर मनाई गई मिल्लू चौधरी की पूण्यतिथि, अर्पित किए गए श्रद्धा सुमन

रक्तदान कर मनाई गई मिल्लू चौधरी की पूण्यतिथि, अर्पित किए गए श्रद्धा सुमन

- स्व मिल्लू चौधरी द्वारा स्थापित एकलव्य पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित हुआ था समारोह

केटी न्यूज/बक्सर

बसपा नेता तथा ब्रह्मपुर विस के पूर्व प्रत्याशी रहे स्व मिल्लू चौधरी की पूण्यतिथि शनिवार को बक्सर में मनाई गई। पूण्य तिथि कार्यक्रम स्व चौधरी द्वारा स्थापित एकलव्य पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित किया गया था। जिसकी शुरूआत स्व चौधरी के तैल्य चित्र पर पुष्प् अर्पित कर की गई। मौके पर रेडक्रास के सौजन्य से रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया था। वक्ताओं ने स्व चौधरी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और उन्हें गरीबों का मसीहा बताया। वक्ताओं ने कहा कि वे हमेशा समाज के शोषित व दबे कुचले की आवाज बनकर उभरते थे। अपने जीवन काल में उन्होंने हमेशा संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया था। वक्ताओं ने कहा कि उनकी हत्या कर हत्यारों ने समाज के एक सच्चे सेवक को छिन लिया है। श्रद्धांजली सभा का संचालन रामजी श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन एकलव्य पब्लिक स्कूल एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। रक्तदान शिविर में बंटी कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, शराफत हुसैन, बबलू सिंह, नंदेश्वर राय, राहुल सम्राट, सोनू कुमार, राधा रमण तिवारी, भरत चौधरी, राधेश्याम समेत अन्य ने रक्तदान किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा उनकी स्मृति में निःशुल्क नामांकन कार्यक्रम भी चलाया। पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को गणेश उपाध्याय, बंटी कुमार सिंह, प्रभावती देवी, रंजीत कुमार, नंदेश्वर कुमार, अशोक सोनी सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर राहुल सम्राट, रंगनाथ पांडेय, अभय पांडेय, बबीता सिंह, विवेक चौधरी, पुतुल कुमारी, रितिका, सिया, आकांक्षा, राहुल श्रीवास्तव, रेमन केसरी, स्वराज कुमार, शीतल, सोनी, गुड़िया, भारती पटेल सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।