Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

कन्या प्राथमिक विद्यालय में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई, एकता और अखंड भारत का लिया संकल्प

सासाराम। बिक्रमगंज प्रखंड के कन्या प्राथमिक विद्यालय नोनहर में शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई।

कन्या प्राथमिक विद्यालय में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई, एकता और अखंड भारत का लिया संकल्प

केटी न्यूज़/ सासाराम 

सासाराम।  बिक्रमगंज प्रखंड के कन्या प्राथमिक विद्यालय नोनहर में शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी जीवनी पर चर्चा करते हुए समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया। 

पूर्व प्रधानाध्यापक रामाकांत देशमुख ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद पूरे भारत को एक किया और राजतंत्र को समाप्त कर जनता का शासन स्थापित किया। अखंड भारत उनकी देन है, जिसे बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। 

कार्यक्रम में जगनारायण चौधरी, सुरेश चौधरी, पूर्व उपमुखिया विजय कुमार पटेल सहित कई लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर अरुण चौधरी, कमलेश चौधरी, भैयालाल पटेल, अयोध्या चौधरी, वार्ड पार्षद राजू चौधरी, सत्यनारायण चौधरी, अशोक चौधरी, राधेश्याम चौधरी, सागर सिंह, पुरुषोत्तम चौधरी, कन्हैया चौधरी, नन्हे मालाकार, अच्छेलाल चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।