Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार!
Keshav Times

निजी क्लीनिकों को टीबी मरीजों का आंकड़ा उपलब्ध कराना जरूरी: डॉ राकेश

निजी क्लीनिकों को टीबी मरीजों का आंकड़ा उपलब्ध कराना जरूरी: डॉ राकेश

-टीबी मरीजों की जानकारी उपलब्ध कराने वाले निजी क्लीनिकों को सरकार देगी प्रति मरीज 500 रुपये

-निजी क्लीनिकों से सहयोग के लिए पहुंची एसटीएसयू की टीम

केटी न्यूज/सासाराम। 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार अभियानों एवं विभिन्न योजनाओं के तहत टीबी से संक्रमित मरीजों का पता लगाकर उनका इलाज कराने को लेकर प्रयासरत है। इसके लिए राज्य स्तर पर भी जिला स्वास्थ्य समिति को कई दिशा निर्देश जारी करके टीबी पीड़ित मरीजों की खोजी अभियान जारी है। वहीं, टीबी खोजी अभियान को और बेहतर करने के लिए निजी संस्थाओं से भी मदद ली  जा रही  है। इसके अलावा सरकार द्वारा निजी क्लीनिकों से भी टीबी से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा उपलब्ध कराने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। रोहतास जिले में भी टीबी  के मरीजों की पूरी जानकारी और पता इकट्ठा करने के लिए निजी क्लीनिकों  को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। टीबी के मरीज पाए जाने पर उनकी जानकारी स्थानीय सरकारी स्वास्थ्य विभाग  स्थित यक्ष्मा केंद्र  को देने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर रोहतास जिले में  कार्य शुरू कर दिए गए हैं। जिला स्वास्थ्य समिति से मिली जानकारी के अनुसार टीबी मरीजों  का आंकड़ा उपलब्ध कराने के लिए निजी क्लीनिकों  से एक साल में 2500 के आसपास लक्ष्य रखा गया है।

 निजी क्लीनिकों  से सहयोग के लिए पहुंची टीम :

यक्ष्मा केन्द्र  द्वारा चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान जिले में लगातार टीबी के मरीज पाए जा रहे हैं। जिले में छुपे टीबी के मरीजों  को अधिक से अधिक पता लगाया जाए इसके लिए निजी क्लीनिकों से भी सहयोग मांगा गया है। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर एसटीएसयू (स्टेट टीम सपोर्ट यूनिट) की दो सदस्यीय टीम रोहतास जिला पहुंची थी। इस टीम ने  सासाराम एवं डेहरी अनुमंडल स्थित एक दर्जन से अधिक प्रसिद्ध निजी क्लीनिकों के डॉक्टरों से मुलाकात की। इस दौरान टीम में शामिल  विनीता सिंह एवं पौलमी बासु ने 2025 तक टीबी मुक्त देश को लेकर डॉक्टरों से चर्चा की। इसके लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में उनके क्लीनिकों में मिल रहे टीबी के मरीजों की जानकारी जिला यक्ष्मा केंद को उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया।

निजी क्लीनिकों  को मिलेगा प्रति मरीज 500 रुपये :

स्टेट टीम सपोर्ट यूनिट के कर्मियों ने बताया कि निजी क्लीनिकोंको टीबी का इलाज करा रहे मरीजों की जानकारी उपलब्ध कराना जरूरी है। टीबी से पीड़ित मरीजों की जानकारी उपलब्ध कराने पर क्लीनिकों संचालक डॉक्टरों को प्रति मरीज 500 रुपये भी सरकार  मुहैया करवा रही है। उन्होंने बताया कि उक्त मरीज अपना इलाज कहीं भी करा सकते हैं। चाहे तो सरकारी अस्पताल में करा सकते  या फिर निजी क्लीनिकों  में भी करा सकते हैं। इसके लिए टीबी मरीज स्वतंत्र  हैं ।

आंकड़ा उपलब्ध कराना जरूरी :

यक्ष्मा केंद्र  के नोडल पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि देश टीबी मुक्त तभी हो सकता है जब हम पूरी तरह से टीबी के मरीजों को ठीक कर पाएं। टीबी के मरीजों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। इसके लिए निजी क्लीनिकों से भी आंकड़े मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निजी क्लीनिकों संचालकों को टीबी से ग्रसित लोगों का आंकड़ा उपलब्ध कराना जरूरी है। क्लीनिकों  से मिले आंकड़ों को निश्चय पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। जिससे जिले में वास्तविक टीबी से ग्रसित मरीजों की जानकारी मिल सके।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।