मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में बक्सर से जुड़ा तार बंगाल एसटीएफ ने दो को लिया हिरासत में ले गई कोलकत्ता

बंगल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चन्द्रनाथ रथ हत्याकांड का तार बक्सर से जुड़ा है। जिसमें बंगाल एसटीएफ के द्वारा तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी थी। जिसमें दो लोगों संदिग्ध मान कर कोलकत्ता लेकर चली गयी। बक्सर पुलिस ने पुरे मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में बक्सर से जुड़ा तार बंगाल एसटीएफ ने दो को लिया हिरासत में ले गई कोलकत्ता
फाइल फोटो

केटी न्यूज/ बक्सर

बंगल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चन्द्रनाथ रथ हत्याकांड का तार बक्सर से जुड़ा है। जिसमें बंगाल एसटीएफ के द्वारा तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी थी। जिसमें दो लोगों संदिग्ध मान कर कोलकत्ता लेकर चली गयी। बक्सर पुलिस ने पुरे मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। बक्सर पुलिस के सूत्रों के अनुसार रविवार की दोपहर बंगाल एसटीएफ की टीम बक्सर पहुंच सिनियर पदाधिकारी से मिली। जिसके बाद उनके द्वारा बताये गये नाम को लेकर सर्च किया गया। उनके साथ देर रात छापेमारी की गयी।

जिसमें पाण्डेयपुट्टी से बक्सर के कुख्यात अपराधी विशाल श्रीवास्तव को लेकर पूछताछ की गयी। हलांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं नावानगर से मयंक मिश्रा व सिकरौल से विक्की मौर्य को हिरासत में लेकर चली गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार उन्हें सिर्फ छापेमारी टीम में लोकेशन दिखाने के लिए सहयोग में रखा गया था। बाकि पूछताछ से लेकर कोई भी भी गतिविधी में बक्सर पुलिस शामिल नही थी। इसलिए क्यों दोनों को ले गयी क्या रोल है दोनों का यह स्पष्ट कह पाना पुलिस के लिए मुश्किल है।   इसके बारे में विस्तार से बंगाल एसटीएफ ही बता सकती है।

वहीं के कोई भी वरीय पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे है। ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में भाजपा नेता और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की 7 मई 2026 को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना तब हुई जब वे मध्यमग्राम के दोहरिया इलाके में अपने घर लौट रहे थे। हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की कार को निशाना बनाते हुए फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।