Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

तूफानी जीत के बाद बारबाडोस के तूफान में घिरे खिलाड़ी,इस दिन करेंगे वापसी

शानदार मैच के बाद अगले दिन टीम इंडिया को वापसी करनी थी।तूफान के कारण टीम इंडिया भारत के लिए रवाना नहीं हो सकी।

तूफानी जीत के बाद बारबाडोस के तूफान में घिरे खिलाड़ी,इस दिन करेंगे वापसी
T20 World Cup

केटी न्यूज़/दिल्ली

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने रोमांचक जीत हासिल की।पूरे देश मे इस जीत की खुशी का जश्न था।शानदार मैच के बाद अगले दिन टीम इंडिया को वापसी करनी थी।तूफान के कारण टीम इंडिया भारत के लिए रवाना नहीं हो सकी। टीम इंडिया तूफान बेरिल की वजह से बारबाडोस में फंसी हुई है।अब टीम इंडिया को BCCI चार्टर्ड फ्लाइट से वापस लाएगी।

तूफानी जीत के बाद बारबाडोस के तूफान में घिरे खिलाड़ी,इस दिन करेंगे वापसी

भारतीय टीम को सोमवार को भारत आने के लिए न्‍यूयॉर्क के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से टीम का शेड्यूल बाधित हुआ।अटलांटिक में आने वाले बेरिल तूफान के कारण 210 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कैटेगरी 4 का यह तूफान बारबाडोस से लगभग 570 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में था और इसकी वजह से एयरपोर्ट पर ऑपरेशन रोक दिए गए हैं।

तूफानी जीत के बाद बारबाडोस के तूफान में घिरे खिलाड़ी,इस दिन करेंगे वापसी

बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली ने बताया, मैं वास्तव में एयरपोर्ट के स्टाफ के संपर्क में हूं और वे अब अपनी अंतिम जांच कर रहे हैं और हम जल्द सामान्य फ्लाइट्स फिर से शुरू करना चाहते हैं।टीम के ब्रिजटाउन से शाम 6 बजे स्थानीय समयानुसार  रवाना होने और बुधवार को शाम 7.45 बजे दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। यहां पहुंचने के बाद खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा, लेकिन उस कार्यक्रम की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।BCCI की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।