Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

टी20 वर्ल्ड कप के भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर मंडराया आतंकी ख़तरा

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने न्यूयॉर्क में होने वाले भारत-पाक मुकाबले को लेकर धमकी जारी की है।

टी20 वर्ल्ड कप के  भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर मंडराया  आतंकी ख़तरा
T20 World Cup Match

केटी न्यूज़/दिल्ली

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने न्यूयॉर्क में होने वाले भारत-पाक मुकाबले को लेकर धमकी जारी की है।टी20 वर्ल्ड कप के  भारत-पाकिस्तान मुकाबले में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है।आईसीसी ने भी कहा है कि सुरक्षा पहली प्राथमिकता है और इससे किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।

टी20 वर्ल्ड कप के  भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर मंडराया  आतंकी ख़तरा

न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।कैथी होचुल ने इस पर कहा, हम हर धमकी को गंभीरता से लेते हैं।हर खतरे को परखने और उससे निपटने की प्रक्रिया होती है। हम उसी हिसाब से आगे बढ़ेंगे।निगरानी और गहन जांच प्रक्रिया शामिल है।होचुल ने कहा, ‘वैसे तो इस समय कोई सार्वजनिक सुरक्षा खतरा नहीं है,लेकिन हम स्थिति पर बारीक नजर रखना जारी रखेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप के  भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर मंडराया  आतंकी ख़तरा

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट यानी आईएस ने ब्रिटिश चैट साइट पर स्टेडियम की फोटो पोस्ट की, जिसके ऊपर ड्रोन उड़ रहे थे।इस पोस्ट के साथ भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख 9/06/2024 लिखी हुई थी। पोस्ट का स्क्रीनशॉट एनबीसी न्यूयॉर्क टीवी की एक समाचार रिपोर्ट पर प्रसारित किया गया।

टी20 वर्ल्ड कप के  भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर मंडराया  आतंकी ख़तरा

आतंकी हमले की धमकी के बाद आईसीसी भी एक्टिव है।आईसीसी के प्रवक्ता ने कहा, हर व्यक्ति की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। हम मेजबान देश के साथ मिलकर सुनिश्चित कर रहे हैं कि सुरक्षा को लेकर किसी तरह का कोई खतरा ना हो।हम सुरक्षा उपायों को लगातार मॉनीटर भी कर रहे हैं।टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में होना है। आईएस ने इसी मुकाबले को लेकर धमकी दी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।