Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

बम की तरह फटा AC,चिंगारी भड़कने से घर और बिल्डिंग में लग गई आग

एक भयंकर हादसा दिल्ली से सटे नोएडा में हुआ।AC बम की तरह ऐसे फटा कि चिंगारी भड़कने से घर में आग लग गई।

बम की तरह फटा AC,चिंगारी भड़कने से घर और बिल्डिंग में लग गई आग
Accident

केटी न्यूज़/नोएडा

गर्मी का कहर कहें या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कम्पनी की लापरवाही,क्योंकि आये दिन कभी मोबाइल, कभी फ्रिज तो कभी ओवन फटने की घटना सामने आती रहती हैं।ऐसा ही एक भयंकर हादसा दिल्ली से सटे नोएडा में हुआ।AC बम की तरह ऐसे फटा कि चिंगारी भड़कने से घर में आग लग गई।हादसा सेक्टर-100 में बनी लोट्स बुलेवार्ड सोसाइटी सोसाइटी में हुआ। भीषण आग ने दूसरे फ्लैट्स को भी चपेट में ले लिया है। हादसा सेक्टर-100 में बनी लोट्स बुलेवार्ड सोसाइटी सोसाइटी में हुआ।सोसाइटी में अफरा तफरी मच गई।एसी फटने और भीषण आग लगने से सोसाइटी में हड़कंप मच गया।वहीं सोसाइटी के लोग अपने फ्लैट से निकलकर ग्राउंड पर आ गए।पूरी सोसायटी के लोगों ने एक दूसरे की मदद करते हुए महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला।

बम की तरह फटा AC,चिंगारी भड़कने से घर और बिल्डिंग में लग गई आग

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की प्रयास शुरू किए।  

बम की तरह फटा AC,चिंगारी भड़कने से घर और बिल्डिंग में लग गई आग

आग 12वें फ्लोर पर लगी थी, जिसे 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझा लिया गया था, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पूरी सोसायटी को खाली करा लिया गया, क्योंकि पूरे टॉवर में धुंआ भर गया था, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।