Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

सुबह सड़क हादसे में तीन की मौत, 6 लोग बुरी तरह घायल

बिहार में सड़क हादसे से जुड़ी खबरों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।

सुबह सड़क हादसे में तीन की मौत, 6 लोग बुरी तरह घायल
Accident

केटी न्यूज़/जमुई 

बिहार में सड़क हादसे से जुड़ी खबरों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।  ऐसे में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में जुड़वा भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 

सुबह सड़क हादसे में तीन की मौत, 6 लोग बुरी तरह घायल

मिली जानकारी के अनुसार, ,शुक्रवार अहले सुबह चकाई देवघर मुख्य मार्ग के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बसबुटिया गांव के पास एक कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें दो बच्चे सहित तीन की मौत हो गई है। जबकि छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिसमें एक महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए देवघर अस्पताल रेफर किया गया है। इस कार में नौ लोग सवार थे।मरने वाले में दो जुड़वा भाई- बहन सहित एक महिला शामिल है।

सुबह सड़क हादसे में तीन की मौत, 6 लोग बुरी तरह घायल

वहीं, इस घटना में मृतक बच्चे की पहचान अभिनंदन 5 वर्ष,नंदनी कुमारी 5 वर्ष,पिता नागेंद्र कुमार के रूप में हुई है।दोनो जुड़वा भाई -बहन है। जबकि मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। यह सभी लोग मुंडन संस्कार करने के लिए आरा जिला के नवादा गांव से देवघर जा रहे थे। तभी चकाई देवघर मुख्य मार्ग के बसबुटिया गांव  स्थित राधाकृष्ण ढाबा के समीप यह हादसा हुआ है। इस घटना में घायलों की पहचान की पहचान मीना कुमारी पति बजरंजी यादव,आनंद कुमार पिता छट्टू यादव, बाबूनी देवी 60 वर्ष,रोहित कुमार चालक,नागेंद्र कुमार के रूप में हुई है। 

सुबह सड़क हादसे में तीन की मौत, 6 लोग बुरी तरह घायल

बताया जा रहा है कि, नागेंद्र राम अपने दोनों जुड़वा बच्चे अभिनंदन और नंदनी कुमारी का मुंडन कराने के लिए देवघर बाबाधाम जा रहे तभी तभी चालक को नींद आने के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। वही चालक रोहित कुमार ने बताया की नींद आ जाने के कारण कार पेड़ से टकरा गया। 

सुबह सड़क हादसे में तीन की मौत, 6 लोग बुरी तरह घायल

उधर, घटना को चंद्रमंडी थाना अध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि घटना 4:00 बजे सुबह की है। चालक को नींद आने के कारण यह घटना घटी है।सभी घायलों को देवघर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है ।वही एक घायल को जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।