Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

रात को बाथरूम गई दुल्हन, देरी होने पर ससुराल वालों ने खोला दरवाजा तो मच गई चीख-पुकार

यूपी के झांसी में समय चीख-पुकार मच गई जब दुल्हन बाथरूम जाने के बाद वापस नहीं निकली। देरी होने पर ससुराल वालों ने बाथरूम में जाकर देखा तो वहां का नजारा कुछ और ही था।

रात को बाथरूम गई दुल्हन, देरी होने पर ससुराल वालों ने खोला दरवाजा तो मच गई चीख-पुकार
Bride Death

केटी न्यूज़/दिल्ली

मध्यप्रदेश की रहने वाली एक 23 साल की युवती की शादी झांसी में हुई थी। शादी को महज चार दिन ही हुए थे कि उसकी मौत की ख़बर सामने आ गई।घर में जब दुल्हन बाथरूम जाने के बाद वापस नहीं निकली।देरी होने पर ससुराल वालों ने बाथरूम में जाकर देखा तो वहां का नजारा कुछ और ही था।रात को दुल्हन बाथरूम गई थी, जहां पर वह पानी के ड्रम में गिर गई।वह मंजर देख घर में चीख-पुकार मच गई।दुल्हन की मौत की खबर से ससुराल से लेकर मायके तक कोहराम मच गया।दुल्हन को पानी के ड्रम में गिरा देखकर घर वाले तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज ले गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

रात को बाथरूम गई दुल्हन, देरी होने पर ससुराल वालों ने खोला दरवाजा तो मच गई चीख-पुकार

घर वालों ने बताया मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले की रहने वाली 23 साल की ममता की 23 अप्रैल को धूमधाम से झांसी के सुरेंद्र कुशवाहा से हुई थी। शादी के बाद विदा होकर ममता अपनी ससुराल चली गई। 25 और 26 अप्रैल को पता चला कि वह खाना कम खा रही है। ऊपर चक्कर होने के चलते ससुराल वालों ने उसकी झाड़-फूंक करवाई।

रात को बाथरूम गई दुल्हन, देरी होने पर ससुराल वालों ने खोला दरवाजा तो मच गई चीख-पुकार

शादी को महज अभी चार दिन ही हुए थे। दूल्हा भी दुल्हन की मौत से बदहवास हो गया।दुल्हन की मौत के बाद पुलिस को सूचित किया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुल्हन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतक की मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मृतका के फेफड़ों में पानी भर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत की असली वजह विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।

 

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।