Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

लखीमपुरी जाते हुए रोड़वेज बस में लगी भयंकर आग

यूपी के सीतापुर में देर रात सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ।एक चलती रोडवेज बस में सवारियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई।

लखीमपुरी जाते हुए रोड़वेज बस में लगी भयंकर आग
Accident

केटी न्यूज़/उत्तर प्रदेश

यूपी के सीतापुर में देर रात सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ।एक चलती रोडवेज बस में सवारियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई।आग लगने के बाद बस के अंदर सवार यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।बस के चालक ने किसी तरह से बस को रोका, जिसके बाद यात्रियों ने बस से कूद कर अपनी जान बचाई।बस को आग का गोला बना देख स्थानीय लोगों में भी हड़कंप मच गया।आस पास के लोग तुरंत बस की तरफ दौड़े।

लखीमपुरी जाते हुए रोड़वेज बस में लगी भयंकर आग

बस में आग लगने के बाद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।धू-धू कर चलती बस के अंदर से कूदने के दौरान करीब 10 यात्री घायल हो गए।घटना के दौरान इस बस में करीब 20 यात्री सवार थे।बताया जा रहा है कि बस लखनऊ से लखीमपुर खीरी जा रही थी।इस हादसे में बस के अंदर यात्रियों का रखा सारा सामान सहित लाखों रूपयों की नकदी जल गई।यात्रियों का कहना है कि ये हादसा बस के डीजल टैंक में आग लग जाने के कारण हुआ।यात्रियों की मानें तो बस के डीजल टैंक से डीजल बह रहा था, जिसे चालक ने रास्ते में सही कराया था।हरगांव कस्बे से गुजरते समय बस में आग लग गई थी। देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई।

लखीमपुरी जाते हुए रोड़वेज बस में लगी भयंकर आग

घटना  के बाद कस्बे के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना देते हुए आग पर अपने निजी संसाधनों से काबू पाने का प्रयास किया। आग की लपटें तेज होने के कारण स्थानीय लोग आग पर काबू नहीं पा सके। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी। इस हादसे में जो लोग घायल हुए, उनका रात में ही स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित घर भेजवा दिया गया है

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।