Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

कडसर शिवालय के तालाब मे डूबने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा चित्कार

सोनवर्षा ओपी के कड़सर गांव स्थित शिवालय के तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है

कडसर शिवालय के तालाब मे डूबने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा चित्कार
Accident

केटी न्यूज़/नावानगर

सोनवर्षा ओपी के कड़सर गांव स्थित शिवालय के तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक गांव के देवचंद गोसाईं के 24 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार बताया जाता है। इधर ग्रामीणों द्वारा तालाब में शव की काफी खोजबीन किया, पर शव बरामद नहीं हो सका।

कडसर शिवालय के तालाब मे डूबने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा चित्कार

बाद में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अभय कुमार सिंह ने रोहतास जिला के कवई गांव से महाजाल के साथ गोताखोर को बुलाया। तब जाकर गोताखोर द्वारा घंटों प्रयास के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया। घटना रविवार की सुबह 9 बजे की है।

कडसर शिवालय के तालाब मे डूबने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा चित्कार

इधर सूचना पर पहुंची सोनवर्षा ओपी पुलिस ने कागजी करवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक  दीपक कुमार रोज की तरह सुबह 9 बजे अपने चार वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के साथ उक्त तालाब में नहाने गया था।

कडसर शिवालय के तालाब मे डूबने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा चित्कार

बेटे को नहलाने के बाद उसे तालाब के तट पर एक वृक्ष के नीचे खड़ा कर स्वयं वह तालाब में स्नान करने लगा। उसी दौरान गहरे पानी में डुबकी लगाने के बाद वह बाहर नहीं निकल पाया।तालाब के बाहर खड़ा उसके पुत्र काफी देर तक इंतजार करता रहा। पर पिता को बाहर आते नहीं देख वह कपड़े लेकर रोते हुए घर पहुंच इसकी जानकारी परिजनों को दी।

कडसर शिवालय के तालाब मे डूबने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा चित्कार

जिसके बाद मृतक के परिजनों रोते बिलखते हुए तालाब की ओर दौड़ पड़े। साथ ही तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने शव को खोजने के लिए घंटो प्रयास किया, पर शव बरामद नहीं हुआ।पंचायत प्रतिनिधि द्वारा बुलाए  गए गोताखोरों ने तालाब के सतह पर मिट्टी में धंसे शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार मृतक रोज तालाब में नहाने के बाद शिव को जल अर्पण किया करता था। तालाब से शव बरामद होने

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।