Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

शादी में रसगुल्ले के लिए हुई महाभारत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद शहर से एक मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।एक रसगुल्ले को लेकर मैरिज होम युद्ध का मैदान बन गया।

शादी में रसगुल्ले के लिए हुई महाभारत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Crime

केटी न्यूज़/फिरोजाबाद

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद शहर से एक मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।एक रसगुल्ले को लेकर मैरिज होम युद्ध का मैदान बन गया।फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद शहर के डीके मैरिज में शादी समारोह में जमकर लात घूंसे चले।  वायरल वीडियो 3 मिनट 43 सेकेंड का है। 

शादी में रसगुल्ले के लिए हुई महाभारत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना मंगलवार की देर रात की है। शादी में दावत का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान शादी में आये मेहमानों के बीच रसगुल्ला को लेकर युद्ध छिड़ गया। देखते-देखते मैरिज में मारपीट शुरू हो गयी।जिसको जो मिला उसको पीट रहा है।लोग कुर्सियां एक-दूसरे के ऊपर फेंक रहे हैं। शादी में भगदड़ मच गयी। मारपीट का वीडियो शोसल मीडिया पर सुर्खियों में छाया हुआ है।फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।अभी तक किसी भी पक्ष में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।