डुमरांव के आवासीय विद्यालय से रहस्यमय ढंग से गायब हुए दो मासूम, प्रबंधन पर उठ रहा है सवाल, जांच में जुटी पुलिस

बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच डुमरांव के हरिजी के हाता स्थित एक आवासीय विद्यालय से दो मासूम रहस्यमय ढंग से गायब हो गए है। इस मामले में विद्यालय संचालक ने स्थानीय पुलिस से गुहार लगाई है। हालांकि, बच्चों के गायब होने पर आवासीय विद्यालय प्रबंधन की भूमिका व कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे है।

डुमरांव के आवासीय विद्यालय से रहस्यमय ढंग से गायब हुए दो मासूम, प्रबंधन पर उठ रहा है सवाल, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/डुमरांव

बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच डुमरांव के हरिजी के हाता स्थित आवासीय बाल शिक्षा निकेतन नामकआवासीय विद्यालय से दो मासूम रहस्यमय ढंग से गायब हो गए है। इस मामले में विद्यालय संचालक ने स्थानीय पुलिस से गुहार लगाई है। हालांकि, बच्चों के गायब होने पर आवासीय विद्यालय प्रबंधन की भूमिका व कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे है। जानकारी के अनुसार उक्त आवासीय विद्यालय से चक्की निवासी वशिष्ठ कुमार यादव का 11 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार तथा औद्योगिक थाना क्षेत्र के धनजी चौहान का पुत्र रौशन कुमार मंगलवार व बुधवार की दरम्यानी रात रहस्यमय ढंग से गायब हो गए है।

खास यह कि होली की छुट्टी के बाद मंगलवार को ही बच्चे अपने गांव से आए थे तथा रात में खाना खाकर सोने चले गए थे।प्रबंधन का कहना है कि रात 11 बजे से चार बजे के बीच बच्चे गायब हुए है। जबकि हॉस्टल पूरी तरह से बंद मकान में है तथा जाहिर है कि रात में मुख्य गेट में ताला बंद किया गया होगा, बावजूद मासूम कैसे हॉस्टल से बाहर निकले। यही नहीं प्रबंधन द्वारा सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए है। हालांकि, प्रबंधन कहना है कि हास्टल की चाहरदीवारी छोटी है, संभवतः बच्चे दीवाल फांदकर ही भागे है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बच्चे हॉस्टल से भाग गए है, हालांकि भागने के बाद वे अपने घर नहीं पहुंचे है। जिससे उनके परिजनों की चिंता भी बढ़ गई है। परिजन कई तरह की आशंका से सहमे हुए है।