वर्चस्व की लड़ाई में अंधाधुध धांय-धांय महिला को लगी गोली, जांच में जूटी पुलिस

रविवार रात वर्चस्व की पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया है। गोलीबारी की घटना नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के कमरथू गांव में जार्विस यादव और पिंटू यादव गुटों के बीच करीब 10 बजे गोलीबारी हुई है। इसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान चंद्रिका प्रसाद और मुद्रिका प्रसाद की पत्नी सिरदुल देवी (40) के रूप में हुई है।

वर्चस्व की लड़ाई में अंधाधुध धांय-धांय महिला को लगी गोली, जांच में जूटी पुलिस

केटी न्यूज/पटना

रविवार रात वर्चस्व की पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया है। गोलीबारी की घटना नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के कमरथू गांव में जार्विस यादव और पिंटू यादव गुटों के बीच करीब 10 बजे गोलीबारी हुई है। इसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान चंद्रिका प्रसाद और मुद्रिका प्रसाद की पत्नी सिरदुल देवी (40) के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इसी में सिरदुल देवी के गले में गोली लगी, जबकि चंद्रिका प्रसाद का सिर फट गया है। गोलीबारी की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह घायलों को हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

इस घटना की सूचना मिलते ही चिकसौरा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुआयना किया है और गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया है कि वर्चस्व की रंजिश पुरानी है। दोनों पक्षों के खिलाफ पहले भी मारपीट और जमीन विवाद के मामले दर्ज हैं। लिखित शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज होगी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।