पिता-पुत्र को पिकअप ने मारी टक्कर, बेटे की मौत
दुकान बंद कर घर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। घायलों को लोग लेकर सदर अस्पताल भागे। लेकिन, वहां चिकित्सकों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रुप से घायल उसके पिता भी अचेत थे। उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया।

केटी न्यूज/ बक्सर खबर।
दुकान बंद कर घर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। घायलों को लोग लेकर सदर अस्पताल भागे। लेकिन, वहां चिकित्सकों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रुप से घायल उसके पिता भी अचेत थे। उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया। घटना शनिवार को अपराह्न सात बजे के लगभग इटाढ़ी-बक्सर मार्ग पर लाल गंज के समीप हुई। मृत युवक का नाम विकास मिश्रा था।

उसके पिता शिवजी मिश्रा को वाराणसी भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने बताया शिवजी मिश्रा इटाढ़ी थाना के बहुआरा गांव के निवासी हैं। यहां पीसी कॉलेज के समीप कपड़े की दुकान चलाते हैं। शाम सात बजे दुकान बंद कर बेटे के साथ गांव जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप वाले ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर मुफस्सिल थाने की पुलिस भी पहुंची थी। पूछने पर थानाध्यक्ष शंभू भगत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

