छत से घटेगा बिजली का खर्च, सौर ऊर्जा अपनाने को उपभोक्ताओं को किया जागरूक

बिजली के बढ़ते खर्च से राहत और घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने की दिशा में शनिवार को डुमरांव प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। बिजली विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर योजना की जानकारी ली और आवेदन की प्रक्रिया समझी।

छत से घटेगा बिजली का खर्च, सौर ऊर्जा अपनाने को उपभोक्ताओं को किया जागरूक

__  प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के शिविर में उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़, मौके पर शुरू हुआ पंजीकरण

केटी न्यूज/डुमरांव।

बिजली के बढ़ते खर्च से राहत और घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने की दिशा में शनिवार को डुमरांव प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। बिजली विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर योजना की जानकारी ली और आवेदन की प्रक्रिया समझी।शिविर का संचालन कनीय विद्युत अभियंता मोहम्मद इम्तियाज समेत विभागीय अधिकारियों ने किया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को बताया कि योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली के मासिक खर्च को कम किया जा सकता है। सोलर सिस्टम से जरूरत से अधिक बिजली का उत्पादन होने पर उसे ग्रिड में भेजने का विकल्प भी उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि योजना में एक से तीन किलोवाट तक की सौर क्षमता के लिए सरकार की ओर से निर्धारित सब्सिडी का प्रावधान है। पात्र उपभोक्ता निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर इसका लाभ उठा सकते हैं। शिविर में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इनमें बिजली बिल, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक की प्रति प्रमुख रूप से शामिल है।इसके अलावा उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण, सोलर पैनल की स्थापना और योजना से जुड़ी तकनीकी प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से पारंपरिक बिजली स्रोतों पर निर्भरता कम होगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।शिविर के दौरान कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की। विभागीय अधिकारियों ने लोगों से योजना की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार लाभ उठाने की अपील की।