Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य

जल संरक्षण और हरियाली का विस्तार केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि यह समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। जनभागीदारी के जरिए ही पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है। इसी संदेश के साथ मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में जिला जनसंपर्क कार्यालय के तत्वावधान में ‘जल-जीवन-हरियाली दिवस’ का आयोजन किया गया।

जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य

__ ‘जल-जीवन-हरियाली दिवस’ पर सतत विकास के लिए सामूहिक भागीदारी का आह्वान, पानी की बर्बादी रोकने और पौधों के संरक्षण पर दिया गया जोर

केटी न्यूज/बक्सर।

जल संरक्षण और हरियाली का विस्तार केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि यह समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। जनभागीदारी के जरिए ही पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है। इसी संदेश के साथ मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में जिला जनसंपर्क कार्यालय के तत्वावधान में ‘जल-जीवन-हरियाली दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीडीसी निहारिका छवि की उपस्थिति में जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।

जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य

कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘जल-जीवन-हरियाली : जन जागरूकता से सतत विकास की ओर सामूहिक पहल’ रहा। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जलस्रोतों के संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।वक्ताओं ने कहा कि जल और हरियाली का संरक्षण केवल वर्तमान की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की बुनियाद है। तेजी से बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों, जल संकट और जैव विविधता पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभावों के बीच सामूहिक प्रयासों की अहमियत और बढ़ गई है।

जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा जीव-जंतुओं के अस्तित्व की रक्षा के लिए समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से आम नागरिकों से पानी की बर्बादी रोकने, वर्षा जल संचयन को अपनाने तथा तालाब, पोखर, कुएं समेत पारंपरिक जलस्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने की अपील की गई। साथ ही पौधरोपण करने के बाद पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने पर विशेष जोर दिया गया।प्रशासन ने लोगों से घर, विद्यालय, कार्यालय और पंचायत स्तर पर जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों और सामूहिक भागीदारी से बक्सर को स्वच्छ, हरा-भरा और जल-सुरक्षित जिला बनाया जा सकता है।

जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।