बिहार दिवस पर नगर भवन में सजी संस्कृति की छटा, “उन्नत बिहार-उज्ज्वल बिहार” का लिया संकल्प

बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को नगर भवन बक्सर में कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत जिलाधिकारी साहिला, पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य, उप विकास आयुक्त निहारिका छवि, अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह एवं कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। उद्घाटन के साथ ही पूरा सभागार उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो उठा।

बिहार दिवस पर नगर भवन में सजी संस्कृति की छटा, “उन्नत बिहार-उज्ज्वल बिहार” का लिया संकल्प

__ डीएम, एसपी समेत अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

 केटी न्यूज/बक्सर:

बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को नगर भवन बक्सर में कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत जिलाधिकारी साहिला, पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य, उप विकास आयुक्त निहारिका छवि, अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह एवं कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। उद्घाटन के साथ ही पूरा सभागार उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो उठा।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार” का लक्ष्य तभी संभव है जब समाज के सभी वर्ग मिलकर सकारात्मक सहभागिता और सहयोग का संकल्प लें।

उन्होंने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन न केवल गौरव का प्रतीक है, बल्कि राज्य के विकास की संभावनाओं पर विचार और उसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का भी अवसर है।उन्होंने कहा कि बिहार ने शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में देश को दिशा देने का कार्य किया है। आज जरूरत है कि हम अपनी इस विरासत को सहेजते हुए विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हों। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने “उन्नत बिहार और उज्ज्वल बिहार” के निर्माण का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम का सांस्कृतिक आगाज शुभम कुमार द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इसके बाद मनीष कुमार पटेल ने ‘बिहार गौरव गान’ प्रस्तुत कर दर्शकों में गर्व की भावना जगाई। आइसा राज ने ‘देश रंगीला रंगीला’ गीत पर रंगारंग प्रस्तुति दी, जिसने तालियों की गूंज से सभागार को भर दिया।इसी क्रम में हरिकेश रवानी ने ‘बक्सर की महिमा’ का भावपूर्ण गायन कर स्थानीय गौरव को जीवंत कर दिया, वहीं राहुल कुमार ने बिहार गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में ऊर्जा का संचार किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बिहार दिवस के इस आयोजन को एक उत्सव के रूप में मनाते हुए राज्य की प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।समारोह ने यह संदेश दिया कि सांस्कृतिक धरोहर और सामूहिक प्रयासों के बल पर बिहार विकास की नई कहानी लिखने के लिए तैयार है।