Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

"बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ ने श्रम मंत्री को सौंपा मांग पत्र"

काराकाट (रोहतास) में जीविका दीदीयों ने अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह को एक ज्ञापन सौंपा

"बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ ने श्रम मंत्री को सौंपा मांग पत्र"

केटी न्यूज/ काराकाट (रोहतास)

काराकाट (रोहतास) में जीविका दीदीयों ने अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में जीविका दीदीयों ने विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए मंत्री से त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। मंत्री ने ज्ञापन पढ़ने के बाद सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से यह मांग की गई कि सभी कैडरों को जीविका की ओर से औपचारिक नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र जारी किए जाएं। जीविका दीदीयों ने कहा कि यह कदम उनकी कार्यक्षमता और मान्यता को बेहतर बनाएगा और उनके कामकाजी अधिकारों की रक्षा करेगा।

इस मौके पर मंत्री संतोष कुमार सिंह ने जीविका दीदीयों को भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत पार्टी का सदस्य भी बनाया। उन्होंने कहा कि जब तक हर गांव-गांव में भाजपा के सदस्य नहीं बन जाते, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। मंत्री ने लोगों से अनुरोध किया कि वे भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनकर देश और प्रदेश के विकास में योगदान दें, जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।

मंत्री ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को भारतीय जनता पार्टी के विचारों से अवगत कराना और उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल करना है।

इस कार्यक्रम में सैकड़ों जीविका दीदी मौजूद थीं, जिनमें विनोद पासवान, विनेश कांत तिवारी, नवीन चंद साह, गोपेश गुप्ता, राजेश कुशवाहा, रजनीश कांत पांडे, संतोष तिवारी, सतीश कुशवाहा, पप्पू पासवान, चितरंजन प्रसाद जैसे प्रमुख सदस्य भी शामिल थे। सभी ने मंत्री के आश्वासन और भाजपा के सदस्यता अभियान का स्वागत किया और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए काम करने का संकल्प लिया

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।