Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम
Keshav Times

चुनाव से पहले ही काराकाट में उपेंद्र कुशवाहा ने जीत बिगुल फूका

चुनाव से पहले ही काराकाट में उपेंद्र कुशवाहा ने जीत बिगुल फूका

लोकसभा में एनडीए के 400 पार जीत के लिए कार्यकर्ता हुए एकजुट   

केटीन्यूज/बिक्रमगंज (रोहतास)

चुनाव से पहले ही काराकाट में उपेंद्र कुशवाहा ने जीत बिगुल फूका

काराकाट संसदीय क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को काराकाट विधानसभा स्तरीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बिक्रमगंज स्थानीय शहर के राणा सागर सभागार में काराकाट लोकसभा एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने बैठक की।

चुनाव से पहले ही काराकाट में उपेंद्र कुशवाहा ने जीत बिगुल फूका

जिस लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेते हुए एनडीए प्रत्याशी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को प्रचंड बहुमत से जीत के प्रति विपक्षी दलों को आश्वस्त करते हुए संदेश दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें उपेंद्र कुशवाहा ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि काराकाट लोकसभा में एनडीए कार्यकर्ता क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं दिल से सुने। इसकी जानकारी मुझे तत्काल दें।

चुनाव से पहले ही काराकाट में उपेंद्र कुशवाहा ने जीत बिगुल फूका

क्योंकि एनडीए गठबंधन का एक उद्देश्य है कि पूरे देश में लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास हो। जो इस बार लोकसभा चुनाव में देश की जनता यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्य को लेकर 400 के पार जीत पर मुहर लगाने का कार्य करेगी।  चुनाव के दिन मतदाता बूथ केंद्रों पर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार कर विपक्षी दलों को करारा जवाब देगी।

चुनाव से पहले ही काराकाट में उपेंद्र कुशवाहा ने जीत बिगुल फूका

जिसको लेकर अभी से ही काराकाट लोकसभा क्षेत्र में विपक्षी दलों के प्रत्याशी सहमे नजर आ रहें है। मौके पर जिलाध्यक्ष कपिल कुशवाहा,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी, अजय कुशवाहा, पंकज सिंह, संतोष चंद्रवंशी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चौहान,अजय कुशवाहा, बसंत पटेल,आकाश पटेल, भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष  नवीन चंद्र शाह, संजय वर्मा,अमरेश चौधरी,अजय यादव,विजय सिंह, पिंटू चंद्रवंशी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।