Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में
Keshav Times

"विधानसभा चुनाव टिकट के लिए राजद कार्यकर्ता बढ़ा रहे दावों की संख्या"

सासाराम (रोहतास): सासाराम विधानसभा सीट पर राजद की टिकट के लिए दावेदारी पेश कर चुके समाजसेवी और राजद व्यवसायी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव तथा वर्तमान जिला महासचिव और सासाराम विधानसभा प्रभारी विजेता गुप्ता को क्षेत्रवासियों का भी समर्थन मिल रहा है।

"विधानसभा चुनाव टिकट के लिए राजद कार्यकर्ता बढ़ा रहे दावों की संख्या"

केटी न्यूज/ सासाराम (रोहतास)

सासाराम (रोहतास): सासाराम विधानसभा सीट पर राजद की टिकट के लिए दावेदारी पेश कर चुके समाजसेवी और राजद व्यवसायी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव तथा वर्तमान जिला महासचिव और सासाराम विधानसभा प्रभारी विजेता गुप्ता को क्षेत्रवासियों का भी समर्थन मिल रहा है। वैश्य बहुल इस क्षेत्र में तेली जाति से आने के कारण उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है, और अब क्षेत्र की जनता भी उनके समर्थन में खुलकर सामने आ रही है।

क्षेत्र में वैश्य समुदाय के बाद कुशवाहा और मुस्लिम मतदाता दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। राजद की पारंपरिक वोट बैंक मुस्लिम और यादव रहे हैं। वैश्य उम्मीदवार होने के कारण वैश्य, मुस्लिम और यादव मतदाताओं का जो गठबंधन बन रहा है, वह लगभग अपराजेय माना जा रहा है। राजद को दलित और महादलित वर्ग का भी समर्थन मिलने की संभावना है, जिससे विजेता गुप्ता की जीत की संभावना और भी बढ़ गई है।

विजेता गुप्ता की लोकप्रियता का एक कारण उनका पूर्व में क्रिकेट खिलाड़ी और समाजसेवी रहना भी है। वे समय-समय पर क्रिकेट टूर्नामेंट और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं, जिससे युवाओं में उनकी अच्छी खासी पहचान बनी हुई है। मुस्लिम मतदाता भी विजेता गुप्ता को राजद के उम्मीदवार के रूप में अपनी प्राथमिक पसंद मानते हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।