बांटो और राज करो की नीति पर चल रहे पलटू कुमार : चिराग पासवान

बांटो और राज करो की नीति पर चल रहे पलटू कुमार : चिराग पासवान

- जिले के अकोढ़ी गोला में मुख्यमंत्री पर जमकर बरसे लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष

केटी न्यूज/सासाराम

जिले के अकोढ़ी गोला में रविवार को आयाेजित हुए एक कार्यक्रम में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी शामिल हुए। जहां उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीेधे निशाना साधा। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि सूबे के लोग बाहर के राज्यों में पीट रहे है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार कुर्सी बचाने में जुटे रहते हैं। बांटो और राज करो की नीति पर चलते है पलटू कुमार। चिराग पासवान ने कहा कि वे बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विज़न के तहत राज्य में परिवर्तन चाहते हैं। वो समाज को बांटने की नहीं, सबको जोड़ने की नीति में विश्वास करते हैं। बताया कि नीतीश कुमार ने पहले लोजपा पार्टी को तोड़ने का काम किया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने उनका घर तोड़ा। ताकि चिराग पासवान टूट जाए और डर जाए। लेकिन तोड़ने वाले एक नंबर से तीन नंबर की पार्टी बन गए।

वहीं, लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय ने कहा कि बिहार की जनता चिराग पासवान को उम्मीद की नजर से देख रही है। एक दिन आएगा, जब बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के नारे के साथ लोजपा रामविलास प्रदेश में परिवर्तन लाएगी। सभा को अन्य लोगों के अलावे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण सिंह, प्रधान महासचिव संजय पासवान, सत्यानंद शर्मा, राजू तिवारी एवं अन्य नेताओं ने संबोधन किया। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी अशरफ फातमी ने किया। इस दौरान समाजसेवी राजीव रंजन समेत अन्य लोगों ने लोजपा रामविलास की सदस्यता ग्रहण की। इसके पूर्व चिराग पासवान ने डेहरी में वीर कुंवर सिंह चौक, महात्मा गांधी चौक, अंबेडकर चौक, कर्पूरी ठाकुर चौक पर महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।