सदस्यता अभियान के दौरान मंत्री संतोष कुमार सिंह ने लोगों को भाजपा में शामिल किया

भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को काराकाट विधानसभा क्षेत्र में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया। इस अभियान में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह भी शामिल हुए।

सदस्यता अभियान के दौरान मंत्री संतोष कुमार सिंह ने लोगों को भाजपा में शामिल किया

केटी न्यूज/ काराकाट (रोहतास) 

भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को काराकाट विधानसभा क्षेत्र में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया। इस अभियान में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह भी शामिल हुए। मंत्री को कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर और बुके अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया।

मंत्री संतोष कुमार सिंह ने लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का प्रयास करते हुए उन्हें संगठन की महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराया। उन्होंने गोड़ारी मंडल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों महिलाओं को 8800002024 नंबर पर मिस कॉल देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया और लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेश्वर कुशवाहा ने की, जबकि संचालन सुदर्शन प्रसाद वैश्य ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय सिंह, ओबीसी मोर्चा के संजोजक नवीनचंद्र साह ने भी प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को उजागर करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए लोगों से अपील की।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष पिंटू सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष रूबी देवी, उत्तम कुमार सिंह, रजनीश पांडे, आनंद गुप्ता, काशीनाथ पासवान, संजय सिंह, सतीश कुशवाह, बूथ अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, पंकज कुमार, मुखिया वीरेंद्र सिंह, मुखिया योगेंद्र सिंह और अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।