पुलिस को देख कट्टा फेक भागा अपराधी, पहचान में जुटी पुलिस

मुरार थाने की गश्ती टीम को मुश्तैद देख किसी बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में निकला एक अपराधी देशी कट्टा फेक भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने उसे भागता देख कुछ दूर तक उसका पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठा वह पुलिस की आंखों से ओझल हो गया।

पुलिस को देख कट्टा फेक भागा अपराधी, पहचान में जुटी पुलिस

-- शनिवार की देर शाम मुरार थाना क्षेत्र के मसर्हिया पुल के पास की है घटना, पुलिस ने बरामद किया है 315 बोर का देशी कट्टा

केटी न्यूज/चौगाईं

मुरार थाने की गश्ती टीम को मुश्तैद देख किसी बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में निकला एक अपराधी देशी कट्टा फेक भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने उसे भागता देख कुछ दूर तक उसका पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठा वह पुलिस की आंखों से ओझल हो गया। घटना शनिवार की देर शाम कोरानसराय-बगेन मार्ग पर स्थित मसर्हिया पुल के समीप की है। पुलिस ने उसके द्वारा फेके गए 315 बोर के देशी कट्टा को बरामद कर लिया है।जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम अपराध व तस्करी नियंत्रण के उदेश्य से मुरार थाने की पुलिस गश्ती अभियान चला रही थी।

इसी दौरान मसर्हिया पुल के समीप जैसे ही पुलिस का गश्ती वाहन पहुंची कि विपरित दिशा से आ रहा एक युवक पुलिस को देखते ही कुछ फेक उल्टे पांव भागने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठा वह भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने उसके द्वारा फेके गए 315 बोर के देशी कट्टा का बरामद कर थाने लाई। पुलिस का मानना है कि वह किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सक्रियता से उसके मंसूबे सफल नहीं हुए। थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कट्टा फेक भागने वाले की शिनाख्त किया जा रहा है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।