Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग
Keshav Times

अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:

अक्षय नवमी के अवसर पर गुरुवार को महिलाओं और श्रद्धालुओं ने आंवला वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सुबह से ही विभिन्न मोहल्लों और गांवों में आंवले के पेड़ों के समीप महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी। पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार महिलाओं ने आंवला वृक्ष के नीचे पूजा की और पेड़ की परिक्रमा कर परिवार की उन्नति एवं मंगलकामना के लिए प्रार्थना की।

अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:

केटी न्यूज/डुमरांव। 

अक्षय नवमी के अवसर पर गुरुवार को महिलाओं और श्रद्धालुओं ने आंवला वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सुबह से ही विभिन्न मोहल्लों और गांवों में आंवले के पेड़ों के समीप महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी। पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार महिलाओं ने आंवला वृक्ष के नीचे पूजा की और पेड़ की परिक्रमा कर परिवार की उन्नति एवं मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय नवमी का विशेष महत्व है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए इस दिन आंवला वृक्ष की पूजा और उसके नीचे भोजन करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि अक्षय नवमी पर श्रद्धापूर्वक किए गए दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों का फल कभी समाप्त नहीं होता है।

अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:

पूजा के दौरान महिलाओं ने आंवले के पेड़ के नीचे साफ-सफाई कर पूजा स्थल को सजाया। इसके बाद जल, रोली, अक्षत, फूल और धूप-दीप से वृक्ष की पूजा की। महिलाओं ने पेड़ के तने में कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की और परिवार में सुख-शांति बनी रहने की कामना की। इस दौरान पारंपरिक मंगल गीतों और धार्मिक भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अक्षय नवमी को लेकर घरों में भी विशेष पकवान तैयार किए गए। महिलाओं ने खीर, पूड़ी, चावल-दाल और विभिन्न प्रकार के मिष्ठान बनाकर भगवान को भोग अर्पित किया। कई परिवारों ने आंवले के वृक्ष के नीचे ही भोजन तैयार कर प्रसाद ग्रहण किया। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को प्रसाद वितरित किया और पर्व की शुभकामनाएं दीं।

अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।