Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान
Keshav Times

बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा

बीमा पॉलिसी लेने के बावजूद दुर्घटना में पति की मौत के बाद मुआवजे के लिए भटक रही विधवा को जिला उपभोक्ता आयोग से बड़ी राहत मिली है। बीमा दावा खारिज करने को सेवा में त्रुटि मानते हुए आयोग ने एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को परिवादिनी राजकुमारी देवी के पक्ष में कुल 8 लाख 30 हजार रुपये भुगतान करने का आदेश दिया है।

बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा

__ दुर्घटना में पति की मौत के बाद बीमा दावा खारिज करना कंपनी को पड़ा महंगा, जिला उपभोक्ता आयोग ने 60 दिनों में भुगतान का दिया आदेश

केटी न्यूज/बक्सर।

बीमा पॉलिसी लेने के बावजूद दुर्घटना में पति की मौत के बाद मुआवजे के लिए भटक रही विधवा को जिला उपभोक्ता आयोग से बड़ी राहत मिली है। बीमा दावा खारिज करने को सेवा में त्रुटि मानते हुए आयोग ने एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को परिवादिनी राजकुमारी देवी के पक्ष में कुल 8 लाख 30 हजार रुपये भुगतान करने का आदेश दिया है। साथ ही निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं करने पर ब्याज की दर बढ़ाकर आठ प्रतिशत करने की चेतावनी भी दी है। परिवादी के अधिवक्ता विष्णुदत्त द्विवेदी ने बताया कि राजकुमारी देवी के पति स्व. रामविलास दुबे ने एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी की पीपी रोड, बक्सर शाखा से 8 मई 2023 से 7 मई 2026 तक की अवधि वाली बीमा पॉलिसी ली थी। इस पॉलिसी के तहत दुर्घटना की स्थिति में आठ लाख रुपये मुआवजे का प्रावधान था। इसके अलावा उन्होंने पॉलिसी के आधार पर तीन लाख रुपये का ऋण भी लिया था।

बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा

इसी बीच एक शादी समारोह में शामिल होने गए रामविलास दुबे सीढ़ी से फिसलकर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनकी पत्नी ने बीमा लाभ के लिए सभी जरूरी दस्तावेज कंपनी के समक्ष प्रस्तुत किए, लेकिन कंपनी ने दावे को गलत बताते हुए खारिज कर दिया। इसके बाद राजकुमारी देवी ने जिला उपभोक्ता आयोग में परिवाद संख्या 71/2024 दायर किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आयोग के अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह और सदस्य राजीव सिंह की पीठ ने बीमा कंपनी की सेवा में त्रुटि पाई। आयोग ने आठ लाख रुपये बीमा राशि, 25 हजार रुपये क्षतिपूर्ति और पांच हजार रुपये वाद खर्च देने का आदेश दिया है। बीमा राशि पर 24 सितंबर 2024 से छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देय होगा। कंपनी को भुगतान के लिए 60 दिनों की मोहलत दी गई है। समयसीमा में आदेश का पालन नहीं होने पर ब्याज आठ प्रतिशत हो जाएगा।

बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।