Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण
Keshav Times

सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार

सड़क पर मनमानी और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कृष्णाब्रह्म पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को बड़का ढकाइच-अकालूपुर मार्ग पर चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान में पुलिस ने छह वाहनों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की। इनमें पिकअप और ट्रक समेत अन्य वाहन शामिल थे। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सभी छह वाहनों का चालान काटा गया और कुल 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार

__ बड़का ढकाइच-अकालूपुर मार्ग पर चला सघन जांच अभियान, पिकअप और ट्रक समेत छह वाहन कार्रवाई की जद में; कागजात व यातायात नियमों की अनदेखी पर कटा चालान

सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

सड़क पर मनमानी और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कृष्णाब्रह्म पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को बड़का ढकाइच-अकालूपुर मार्ग पर चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान में पुलिस ने छह वाहनों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की। इनमें पिकअप और ट्रक समेत अन्य वाहन शामिल थे। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सभी छह वाहनों का चालान काटा गया और कुल 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार

पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क पर वाहन लेकर गुजर रहे चालकों में कुछ देर के लिए हड़कंप मचा रहा। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-एक कर वाहनों को रुकवाया और उनके आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। वाहन चालकों से लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा समेत यातायात नियमों से जुड़े जरूरी कागजात की पड़ताल की गई। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों को जुर्माने की कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार

पुलिस की इस पहल को सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खासकर व्यस्त ग्रामीण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही के बीच नियमों का पालन सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से वाहन जांच अभियान चलाया गया था।

सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार

इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले छह वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। उन्होंने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर निकलने से पहले वाहन के सभी जरूरी कागजात दुरुस्त रखें और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। पुलिस का वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।