सर्पदंश से महिला की मौत, झाड़-फूंक के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के नोनार गांव में बुधवार रात सोते समय एक महिला को सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद वह बेहोश हो गई।

सर्पदंश से महिला की मौत, झाड़-फूंक के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

केटी न्यूज़/ चंदौली

चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के नोनार गांव में बुधवार रात सोते समय एक महिला को सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद वह बेहोश हो गई। परिवार वाले उसे जल्दी से झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन वहां उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

दरअसल, सोनभद्र के अनपरा निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी ज्योति मौर्या (30) अपने बेटे अंश के साथ सकलडीहा के नोनार गांव में अपने फूफा धर्मेंद्र मौर्या के घर आई थी। रात को खाना खाने के बाद वह अपने बेटे के साथ कमरे में सोने चली गई, तभी देर रात सांप ने उसे हाथ में काट लिया। ज्योति तड़पने लगी, और परिजनों ने उसे झाड़-फूंक के लिए ले जाने का फैसला किया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।