Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

BEAKING NEWS : डुमरांव में रेल कटिंग के दौरान अचानक छिटकी पटरी, सात ट्रैकमैन जख्मी, रेफर

स्थानीय रेलखंड पर रेल पटरी को दुरूस्त करने के दौरान अचानक पटरी छिटकने से सात ट्रैकमैन जख्मी हो गए है। जख्मियों में दो को गंभीर चोटें आई है। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज के बाद सभी को रेफर कर दिया गया है। रेल प्रशासन ने सभी जख्मी टैªकमैन को अपनी विशेष टेªन से इलाज के लिए रेल अस्पताल दानापुर भेजा है

BEAKING NEWS : डुमरांव में रेल कटिंग के दौरान अचानक छिटकी पटरी, सात ट्रैकमैन जख्मी, रेफर

- डुमरांव पश्चिमी रेलवे क्रासिंग से करीब 500 मीटर पश्चिम डाउन मेन लाईन में चल रहा था रेल कटिंग का काम

- जख्मी ट्रैकमैन बोले, सेक्शन इंचार्ज की लापरवाही हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद स्पेशल ट्रेन  से दानापुर रेल अस्पताल रेफर हुए सभी जख्मी

BEAKING NEWS : डुमरांव में रेल कटिंग के दौरान अचानक छिटकी पटरी, सात ट्रैकमैन जख्मी, रेफर

केटी न्यूज/डुमरांव

स्थानीय रेलखंड पर रेल पटरी को दुरूस्त करने के दौरान अचानक पटरी छिटकने से सात ट्रैकमैन  जख्मी हो गए है। जख्मियों में दो को गंभीर चोटें आई है। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज के बाद सभी को रेफर कर दिया गया है। रेल प्रशासन ने सभी जख्मी टैªकमैन को अपनी विशेष ट्रेन से इलाज के लिए रेल अस्पताल दानापुर भेजा है। घटना सोमवार की दोपहर की करीब दो बजे पश्चिमी रेलवे क्रासिंग से करीब 500 मीटर पश्चिम पोल संख्या 645/34 के समीप डाउन मेन लाईन की है। 

मिली जानकारी के अनुसार डाउन मेन लाइन में मेंटेनेंस वर्क चल रहा था। बक्सर सेक्शन के सेक्शन इंचार्ज प्रमोद कुमार के नेतृत्व में करीब दो दर्जन से अधिक ट्रैकमैन  रेल कटिंग कर रहे थे। इसके लिए सेक्शन इंचार्ज ने 1.25 से 255 तक ब्लॉक लिया था। करीब 12 मीटर लंबी पटरी को बदलने के लिए ट्रैकमैन रेल की कटिंग कर चुके थे, सेक्शन इंचार्ज ने ट्रैकमैन  को चाबी खाली कर बाहर निकलने को कहा। ट्रैकमैन जैसे ही चाबी खाली कर बाहर निकले कि अचानक रेल पटरी उखड़कर छिटक गई, जिसके जद में सात टैªकमैन आ गए। आनन फानन में साथी ट्रैकमैन द्वारा उन्हें इलाज के लिए स्टेशन के पास स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के दौरान पीडब्लूआई इरफान आलम भी पहुंचे तथा जख्मी ट्रैकमैन का हाल चाल जाने। वे तत्काल एंबुलेंस से सभी को बेहतर इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। तबतक इसकी सूचना दानापुर मंडल के वरीय पदाधिकारियों को मिल चुकी थी तथा वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर एक स्पेशन ट्रेन भेज सभी को इलाज के लिए दानापुर रेल अस्पाताल बुलाया गया। 

जख्मी ट्रैकमैनमें ब्रह्मपुर के धनछपरा निवासी सत्येंद्र कुमार (38) तथा बख्तियारपुर के 50 वर्षीय अशोक राम को गंभीर चोटे आई हैं। घटना में सत्येन्द्र का एक पैर भी टूट गया है। वहीं जख्मियों में बरूना के संतोष कुमार, लालगंज मठिया के प्रेम राम, गौरा के भोदा खरवार, कुशालपुर के श्रीभगवान यादव और मुंगाव के मुन्ना यादव शामिल है।

इंचार्ज की लापरवाही बता रहे थे जख्मी रेलकर्मी

घटना के बाद जख्मी रेल कर्मचारियों ने सेक्शन इंचार्ज प्रमोद कुमार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जख्मी साथियों का इलाज कराने निजी अस्पताल में लेकर आए ट्रैकमैन प्रेम बाबू ने बताया कि रेल कटिंग के बाद सेक्शन इंचार्ज फिश प्लेट की सभी चाभियां खुलवा दी और बाहर रहने के लिए बोला, जबकि बाहरी सतह पर ही कटी हुई पटरी उछल गई जिसके कारण यह हादसा हो गया। उनका कहना था कि घटना के दौरान वहां रेलवे का एक भी वाहन मौजूद नहीं था। जख्मी साथियों को हम सभी ने जैसे-तैसे कर अस्पताल लाए। काम के दौरान फस्ट ऐड तक की सुविधा नहीं होने की बात उनलोगों ने बताई।

वही, इस संबंध में सेक्शन इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि रेलवे मैनुअल के तहत ही ब्लाक लेकर काम करवाया जा रहा था। यह हादसा अचानक हो गया। उन्होंने कहा कि जख्मी ट्रैकमैनों का रेलवे द्वारा तत्परता से इलाज करवाया जा रहा है। उन्होंने अपने उपर लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।