डुमरांव पुलिस की गाड़ी से बाइक सवार घायल उग्र लोगों ने वाहन पर किया पथराव, थानाध्यक्ष को आई चोट, अफरा-तफरी का महौल

डुमरांव पुलिस की गाड़ी से बाइक सवार घायल उग्र लोगों ने वाहन पर किया पथराव, थानाध्यक्ष को आई चोट, अफरा-तफरी का महौल

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव-विक्रमगंज पथ पर पुलिस के वाहन से शनिवार दो बाइक सवार घायल हो गए। जिसके बाद उग्र भीड़ पुलिस ने पुलिस वाहन पर पथराव कर कर दिया। सूत्रों के अनुसार लगभग तीन से चार लोग घायल है। घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है। एक घायल युवक की पहचान स्थानीय थाना के नगर निवासी अनीश कुमार पिता जनक गोड़ के रूप में हुई है। हालत खतरे से बाहर है।  

वहीं इस घटना में डुमरांव थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार के भी सिर में चोंट आने की बात बताई जा रही है। वहीं पुलिस सूत्रों कि मानें तो अचानक ब्रेक फेल होने के कारण दो से तीन बाइक में पुलिस वाहन ने टक्कर मारी है। घटना के बाद पुलिस वाले जान बचाकर निकले है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि टेढ़की पुल के समीप एक कार दुघर्टनाग्रस्त हुई है। वहीं से ये लोग लौट रहे थे। उसी समय दुघर्टना हुई है। हमारी टीम वहां नजर बनाए हुए है।