Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना
Keshav Times

घात लगाए अपराधियों ने अमीन को सीने में मारी दो गोली, मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

घात लगाए अपराधियों ने अमीन को सीने में मारी दो गोली, मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

केटीन्यूज/औरंगाबाद

एक अधेड़ व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। मामला माली थाना क्षेत्र के मंझौली गांव से सटे जमुआ रोड पर चिलखी गांव के समीप की हैं। मृतक की पहचान अंबा थाना क्षेत्र के चिल्हकी बिगहा गांव निवासी इंद्रदेव मेहता के रुप में की है। जानकारी के अनुसार इंद्रदेव पेशे से अमीन थे, जिन्हें आज जमीन मापी के लिए घटना स्थल पर बुलाया गया था जिसको लेकर वह अंबा से ऑटो बैठकर कुटुंबा जा रहे थे। जहां घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिनके द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही हैं। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मामला जमीन से जुड़ा हुआ बताया जाता है। इस दौरान अपराधियों ने अधेड़ व्यक्ति को  सीने में गोली मारी हैं। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।