सिमरी का ब्राउन शुगर तस्कर असम में 20 लाख के ड्रग्स सहित गिरफ्तार
असम के मारियानी रेलवे स्टेशन से पुलिस ने सिमरी के बलिहार गांव निवासी राजू कुमार राम को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्री 2 बजे हुई है। सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली थी कि डाउन विवेक एक्सप्रेस ट्रेन से 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य की ड्रग्स ले जाई जा रही है।

केटी न्यूज/बक्सर
असम के मारियानी रेलवे स्टेशन से पुलिस ने सिमरी के बलिहार गांव निवासी राजू कुमार राम को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्री 2 बजे हुई है। सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली थी कि डाउन विवेक एक्सप्रेस ट्रेन से 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य की ड्रग्स ले जाई जा रही है। सूचना पर ट्रेन से ड्रग्स बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह ड्रग्स होजाई से तिनसुकिया की ओर ले जाई जा रही थी। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि इस खेप को ऊपरी असम में सप्लाई किया जाना था।

सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं ताकि इसके पीछे सक्रिय अन्य तस्करों की पहचान की जा सके। बता दें कि असम से ड्रग्स तस्करी के मजबूत तार सिमरी से जुड़े हुए हैं। अभी हाल ही में नया भोजपुर थाना द्वारा कारवाई करते हुए डुमरांव स्टेशन पर असम में ही होजाई के एक तस्कर को ब्राउन शुगर में साथ पकड़ा गया था। उसकी निशानदेही पर सिमरी में छापेमारी की गई जहां उसके अलावे एक अन्य तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया था। दोनों से कुल 480 ग्राम करीब दो करोड़ का ब्राउन शुगर बरामद हुआ था।

