नया भोजपुर पुलिस की छापेमारी में 25 लीटर चुलाई शराब संग तस्कर गिरफ्तार

शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नया भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पियारा पोखरा गांव में छापेमारी कर 25 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक पुराने शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।

नया भोजपुर पुलिस की छापेमारी में 25 लीटर चुलाई शराब संग तस्कर गिरफ्तार

केटी न्यूज/डुमरांव 

शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नया भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पियारा पोखरा गांव में छापेमारी कर 25 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक पुराने शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमेश राम, पिता राजेन्द्र राम, निवासी पियारा पोखरा थाना नया भोजपुर जिला बक्सर के रूप में हुई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में अवैध रूप से देशी शराब बनाकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की।

तलाशी के दौरान घर से 25 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई, जिसके बाद उमेश राम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था। बावजूद इसके वह दोबारा शराब के अवैध कारोबार में सक्रिय हो गया। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने गिरफ्तारी और बरामदगी की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करों और कारोबारियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी तथा किसी भी कीमत पर अवैध शराब कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।