विद्यालय से विदाई, यादों में रहेंगे शिक्षक: सम्मान समारोह में भावुक हुआ माहौल

पीएम श्री राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय, चक्की में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान लंबे समय तक सेवा देने वाले शिक्षकों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस मौके पर विद्यालय का माहौल भावुक होने के साथ-साथ आत्मीयता से भरा रहा।

विद्यालय से विदाई, यादों में रहेंगे शिक्षक: सम्मान समारोह में भावुक हुआ माहौल

__ नौ वर्षों से सेवा दे रहे हरेंद्र राय व कमलेश यादव समेत पांच शिक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई

केटी न्यूज/चक्की

पीएम श्री राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय, चक्की में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान लंबे समय तक सेवा देने वाले शिक्षकों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस मौके पर विद्यालय का माहौल भावुक होने के साथ-साथ आत्मीयता से भरा रहा। शिक्षकों और छात्राओं ने अपने सहकर्मियों के साथ बिताए अनुभवों को साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक अंकेश कुमार ने की, जबकि मंच संचालन अजीत कुमार ने किया। समारोह में विद्यालय में नौ वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे विशिष्ट शिक्षक हरेंद्र राय एवं कमलेश यादव को सम्मानित कर विदाई दी गई।

वहीं टीआरई-1 के तहत तीन वर्षों से विद्यालय में कार्यरत अध्यापक मोहम्मद फरियाद खां तथा टीआरई-2 के तहत दो वर्षों से सेवा दे रहीं विद्यालय अध्यापिका अमृता मिश्रा को भी भावभीनी विदाई दी गई। इसके अलावा विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक नंदजी सिंह को भी सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने विदाई पाने वाले शिक्षकों के साथ अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि किसी शिक्षक की विदाई महज स्थान परिवर्तन या सेवा परिवर्तन का अवसर नहीं होती, बल्कि उनके योगदान और विद्यालय के प्रति उनकी सेवाओं को याद करने का अवसर भी होती है।

शिक्षकों ने छात्राओं को अनुशासन, मेहनत और निरंतर सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।इस दौरान छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। शिक्षकों को सम्मानित करते समय कई भावुक क्षण भी देखने को मिले। विद्यालय परिवार ने सभी विदा हो रहे शिक्षकों के स्वस्थ, सुखद और सफल भविष्य की कामना की।समारोह में मोहम्मद तुफान, मनोज मिश्रा, सोनी यादव, सुधीर उपाध्याय, रजनीकांत, अभिषेक कुमार, शुभेंदु, सरोज यादव, सोनू कुमार, राहुल कुमार, पवन यादव, दिवाकर, संजीव कुमार, हिमांशु रंजन, संतोष कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं।