केटी न्यूज/बक्सर :
इटाढ़ी थाना क्षेत्र के परासी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। गांव के पोखरे में नहाने गए 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। कुछ देर पहले तक सामान्य दिनचर्या में जुटे लालबाबू की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।मृतक की पहचान परासी गांव निवासी स्व. बरसाती सिंह के पुत्र लालबाबू सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, लालबाबू सिंह रोजमर्रा की तरह पोखरे में स्नान करने गए थे।

इसी दौरान वह अनजाने में गहरे पानी की ओर चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। काफी देर तक उनके पानी से बाहर नहीं आने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी गई।सूचना मिलते ही गांव के स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और पोखरे में उनकी तलाश शुरू की। काफी देर तक चले प्रयास के बाद गोताखोरों ने लालबाबू को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे ने ग्रामीणों को स्तब्ध कर दिया। मौके पर जुटे लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।घटना की सूचना पर इटाढ़ी थाने की पुलिस भी पहुंची। थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाने में जुटे हैं। पोखरे में स्नान के लिए गए लालबाबू का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना पूरे गांव के लिए गहरा आघात बन गया है।इटाढ़ी थाना क्षेत्र के परासी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। गांव के पोखरे में नहाने गए 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। कुछ देर पहले तक सामान्य दिनचर्या में जुटे लालबाबू की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।मृतक की पहचान परासी गांव निवासी स्व. बरसाती सिंह के पुत्र लालबाबू सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, लालबाबू सिंह रोजमर्रा की तरह पोखरे में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वह अनजाने में गहरे पानी की ओर चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। काफी देर तक उनके पानी से बाहर नहीं आने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी गई।सूचना मिलते ही गांव के स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और पोखरे में उनकी तलाश शुरू की।

काफी देर तक चले प्रयास के बाद गोताखोरों ने लालबाबू को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे ने ग्रामीणों को स्तब्ध कर दिया। मौके पर जुटे लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।घटना की सूचना पर इटाढ़ी थाने की पुलिस भी पहुंची। थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाने में जुटे हैं। पोखरे में स्नान के लिए गए लालबाबू का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना पूरे गांव के लिए गहरा आघात बन गया है।





टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।