संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/डुमरांव

नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के चिलहरी गांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। उसका शव कमरे में फंदे से लटका था। घटना रविवार रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमॉर्टम के करा ससुराल वालों को सौंप दिया है। मृतका की पहचान चिलहरी पूरब टोला के शंभू यादव की 32 वर्षीय पत्नी कंचन देवी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसकी शादी पांच वर्ष पहले शंभू के

साथ हुई थी और अभी तक दंपति को कोई बच्चा नहीं हुआ था। पति परदेश में रह प्राइवेट नौकरी करता था तथा कुछ दिन पहले ही गांव आया था। ग्रामीणों की मानें तो रविवार की शाम पति पत्नी के बीच किसी बात को ले विवाद हुई थी। वही, रात में उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। इस संबंध में नया भोजपुर ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पति को

हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया है। मायके वालों को भी घटना की जानकारी दी गई है। अभी तक मायके वाले नहीं आए है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में संवाद संप्रेषण तक एफआईआर दर्ज नहीं हुआ था।