Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

ट्रेन से गिर वृद्ध की मौत, पसरा मातम

चौसा रेलवे स्टेशन के 78 ए क्रासिंग और कर्मनाशा पुल के बीच खि़लाफ़तपुर गांव के समीप बनारपुर जाने वाली पुलिया के समीप सोमवार की दोपहर एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

ट्रेन से गिर वृद्ध की मौत, पसरा मातम

ट्रेन से गिर वृद्ध की मौत, पसरा मातम

केटी न्यूज/चौसा 

चौसा रेलवे स्टेशन के 78 ए क्रासिंग और कर्मनाशा पुल के बीच खि़लाफ़तपुर गांव के समीप बनारपुर जाने वाली पुलिया के समीप सोमवार की दोपहर एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 

ट्रेन से गिर वृद्ध की मौत, पसरा मातम

शव की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल इस घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। मृतक की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव निवासी शिव कुमार साह के रूप में की गई है।

ट्रेन से गिर वृद्ध की मौत, पसरा मातम

ग्रामीणों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि शिव कुमार साह किसी ट्रेन में यात्रा कर रहे थे और इसी दौरान असंतुलित होकर गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है। इधर, घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दी गई। वही, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

ट्रेन से गिर वृद्ध की मौत, पसरा मातम

दूसरी तरफ घटना की जानकारी के बाद घर मे कोहराम मच गया। जहा रोते-बिलखते स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे ट्रेन से आ रहे थे। अब किस तरह ये घटना हो गई उन्हें पता नहीं चल पाया है। जीआरपी से मिली सूचना पर हमलोग यहां आए है।

ट्रेन से गिर वृद्ध की मौत, पसरा मातम

हालांकि, मामला रेल थाने का था, लेकिन, रेल थाना घटनास्थल पर नहीं पहुंची। मुफ़स्सिल पुलिस पहुंच मामले की जांच व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी।

ट्रेन से गिर वृद्ध की मौत, पसरा मातम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।