Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

दिलचस्प, उधर चांद पर उतरा चंद्रयान, इधर चमत्कार के लालच में महिला से हो गई 1.5 लाख के आभूषण की ठगी

दिलचस्प, उधर चांद पर उतरा चंद्रयान, इधर चमत्कार के लालच में महिला से हो गई 1.5 लाख के आभूषण की ठगी

- चांद पर पहुंचा भारत लेकिन अंधविश्वास से नहीं छूटा पीछा, चमत्कार के झांसे में फंस रहे है लोग

- पिछले कुछ महीनों में अंधविश्वास व विश्वासघात की सामने आई है घटनाएं, उद्भेदन में विफल रही है पुलिस

केटी न्यूज/डुमरांव

जिस समय चांद के साउथ चाइना पोल पर चंद्रयान -3 उतर रहा था और दुनिया भारत के वैज्ञानिकों का लोहा मान रही थी। भारत के वैज्ञानिक दुनिया के सामने भारत का सीना गर्व से उंचा कर चांद पर तिरंगा लहरा रहे थे। ठीक उसी समय अनुमंडल के मुरार थाना क्षेत्र के कोन्ही गांव के पिंटू यादव की पत्नी रीतू देवी अपने बीमार बेटे को पूजा पाठ से ठीक कराने के अंधविश्वास में पड़ एक बहरूपिए के हाथों करीब 1.5 लाख के गहने से हाथ धो बैठी। उसे शायद वैज्ञानिकों के चमत्कार और मेडिकल साइंस की तरक्की पर विश्वास नहीं था।

दिलचस्प, उधर चांद पर उतरा चंद्रयान, इधर चमत्कार के लालच में महिला से हो गई 1.5 लाख के आभूषण की ठगी

तभी तो एक अनजान बहरूपिए के झांसे में आ गई। यह इकलौता मामला नहीं है जब अंधविश्वास के चक्कर में पड़ परिवार के लाखों के आभूषण गवाएं है। बल्कि ऐसे दर्जनों मामले है जिसमें अंधविश्वास के कारण लोगों की जान तक चली गई है। बुधवार की शाम कोन्ही की रीतू देवी के साथ हुई घटना के बाद यह सवाल उठने लगे है कि आखिर लोग कबतक अंधविश्वास के जाल में फंसते रहेंगे। वही अधिकांश मामलों में पुलिस के हाथ अबतक खाली ही है। जिससे ऐसा करने वालों को उनकी करतूतों का सजा भी नहीं मिल पाता है। जानकारों की मानें तो बहरूपियों के जाल में फंसने वाले अधिकांश भोले भाले तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोग होते है जो रातोरात चमत्कार के लालच में अपना धन और धर्म गंवाते है। 

दिलचस्प, उधर चांद पर उतरा चंद्रयान, इधर चमत्कार के लालच में महिला से हो गई 1.5 लाख के आभूषण की ठगी

केस स्टडी 1 - कोरानसराय थाना क्षेत्र के चुआड़ गांव के सुरेन्द्र पांडेय के घर पिछले एक साल एक अजनबी आता था। वह एक यात्रा के दौरान बक्सर रेलवे स्टेशन पर उनके संपर्क में आया था। चूकी सुरेन्द्र पांडेय दिव्यांग है जिसका फायदा उठा वह उनके घरेलु व खेती कार्यों में भी मदद कर विश्वास जमा लिया था। 12 मई को वह समोसा, जलेबी व कोल्ड्र ड्रिंक्स लेकर आया था। सभी में नशीला पदार्थ मिला था। खाते ही पूरा परिवार बेहोश हो गया। इसके बाद वह आराम से घर में रखे नगदी व गहनों को लेकर चंपत हो गया। हालांकि पुलिस का दावा है कि उसकी पहचान हो गई है, उसे जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दिलचस्प, उधर चांद पर उतरा चंद्रयान, इधर चमत्कार के लालच में महिला से हो गई 1.5 लाख के आभूषण की ठगी

केस स्टडी 2 - 29 जुलाई की रात नावानगर थाना क्षेत्र के अतिमी गांव के बधार में खेत की सिंचाई के दौरान 60 वर्षीय काशी सिंह को विषैले सर्प ने डंस लिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल के बदले झांड़-फूंक कराने कजियां धाम चले गए। जहां उनकी मौत हो गई। यदि समय से उन्हें अस्पताल ले जाया गया होता तो शायद जान बच सकती थी। 

दिलचस्प, उधर चांद पर उतरा चंद्रयान, इधर चमत्कार के लालच में महिला से हो गई 1.5 लाख के आभूषण की ठगी

केस स्टडी 3- 23 अगस्त की शाम मुरार थाना क्षेत्र के कोन्ही गांव के पिंटू यादव की पत्नी रीतू देवी को झांसे में ले एक बहरूपिए ने बीमार बेटे को तंत्र मंत्र से ठीक करने का झांसा दे उनके घर से 1.5 लाख रूपए मूल्य के गहने पर हाथ साफ कर लिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।