Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

खड़ी टेलर से टकराई ट्रक, केबिन में फंसे चालक को गैस कटर से काट निकाला गया बाहर

एनएच 922 पर एक भीषण हादसे में एक ट्रक चालक क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया था। जिसे स्थानीय पुलिस व एनएचएआई के सहयोग से गैस कटर से काट सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना रविवार को सुबह करीब दस बजे नया भोजपुर ओपी के चंदा गांव के पास की है।

खड़ी टेलर से टकराई ट्रक, केबिन में फंसे चालक को गैस कटर से काट निकाला गया बाहर

- एनएच 922 पर चंदा गांव के समीप की है घटना

- आगे चल रहे टेलर चालक ने अचानक लगा दिया था ब्रेक

केटी न्यूज/डुमरांव

एनएच 922 पर एक भीषण हादसे में एक ट्रक चालक क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया था। जिसे स्थानीय पुलिस व एनएचएआई के सहयोग से गैस कटर से काट सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना रविवार को सुबह करीब दस बजे नया भोजपुर ओपी के चंदा गांव के पास की है। ट्रक चालक का रेस्क्यू करने के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भी पहुंचाया। जख्मी चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला निवासी रामजीत सिंह यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या यूपी 61टी 5300 बालू लेकर गाजीपुर की तरफ जा रही थी, एनएच 922 पर उक्त ट्रक के आगे-आगे चल रही टेलर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इधर उसके पीछे चल रही ट्रक की स्पीड बहुत अधिक थी।

खड़ी टेलर से टकराई ट्रक, केबिन में फंसे चालक को गैस कटर से काट निकाला गया बाहर

ट्रक चालक ने भी ब्रेक लगाया, लेकिन स्पीड अधिक होने तथा दोनों वाहनों के बीच की दूरी कम होने से चालक अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका। ट्रक तेज रफ्तार में आगे खड़ी टेलर से टकरा गई। इस दुर्घटना ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और स्टेयरिंग से लेकर ड्राइवर साइड का हिस्सा बुरी तरह टूट गया तथा ट्रक चालक केबिन में फंस गया। इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर ओपी प्रभारी मनीष कुमार तथा एनएचएआई की टीम पहुंची तथा ट्रक के केबिन को काटकर चालक का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया गया। पुलिस ने आनन फानन में उसे इलाज के सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां समय पर प्राथमिक इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पुलिस ने ससमय तत्परता नहीं दिखाई होती तो ट्रक चालक की जान भी जा सकती थी। गौरतलब हो कि एनएच 922 पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। जिससे इस पथ पर बेलगाम परिचालन के प्रति लोगों में आक्रोश गहराने लगा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।