Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी अर्नब का कहर: दो दिनों की बारिश ने बक्सर को किया बेहाल, किसानों की फसल बर्बाद 3 नवंबर से बिहार में थमेगी शहरों की सफाई, डुमरांव में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद को घेरा नीलाम पत्र के 20 मामलों पर डीडीसी की सुनवाई, एक में वसूले गए 50 हजार रुपये डीके कॉलेज में नए विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन, बेहतर भविष्य के लिए दिखाई गई राह
Keshav Times

बीएमपी में तैनात एम्बुलेंस वालों ने होमगार्ड अभ्यर्थी से किया सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

होमगार्ड बहाली में आई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह पूरी बोधगया थाना स्थित बीएमपी परिसर से जुड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार बोधगया थाना स्थित बीएमपी परिसर में चल रहा होमगार्ड बहाली में शामिल होने आयी गया जिले की एक युवती के साथ एंबुलेंस में दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आयी है।

बीएमपी में तैनात एम्बुलेंस वालों ने होमगार्ड अभ्यर्थी से किया सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

बीएमपी में तैनात एम्बुलेंस वालों ने होमगार्ड अभ्यर्थी से किया सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

केटी न्यूज/गया 

 होमगार्ड बहाली में आई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह पूरी बोधगया थाना स्थित बीएमपी परिसर से जुड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार बोधगया थाना स्थित बीएमपी परिसर में चल रहा होमगार्ड बहाली में शामिल होने आयी गया जिले की एक युवती के साथ एंबुलेंस में दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आयी है। पुलिस ने इस मामले में एंबुलेंस चालक कोच प्रखंड के उतरैन गांव के विनय कुमार और प्रतिनियुक्ति तकनीशियन नालंदा जिले के तेल्हारा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के रहने वाले अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों का मेडिकल जांच भी कराई गई है।

बीएमपी में तैनात एम्बुलेंस वालों ने होमगार्ड अभ्यर्थी से किया सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार को होमगार्ड बहाली के दौरान शारीरिक परीक्षा देते समय एक युवती की तबीयत अचानक खराब होने लगी। वह कुछ मिनटों में अचेत हो कर गिर गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए बीएमपी परिसर में तैनात एंबुलेंस से अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। 

बीएमपी में तैनात एम्बुलेंस वालों ने होमगार्ड अभ्यर्थी से किया सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

अस्पताल पहुंचने के बाद जब युवती को होश आया तो उसने अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी अस्पताल के चिकित्सकों को दी। युवती ने बताया कि रास्ते में एंबुलेंस ड्राइवर और टेक्नीशियन ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद चिकित्सकों ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों व पुलिस को । जिसके बाद मेडिकल टीम का गठन कर युवती की जांच कराई गई। वहीं पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की पहचान कर आरोपी ड्राइवर और टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया तथा मेडिकल जांच कराई गई है। बोधगया थाने में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।