केटी न्यूज़/लखनऊ
योगी सरकार ने दो जिलों के एसपी समेत आठ आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है।यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है।फतेहपुर के एसपी उदयशंकर सिंह की जगह कुशीनगर के एसपी धवल जायसवाल को तैनात किया गया है।2012 बैच के आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा को कुशीनगर का एसपी बनाया गया है।
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त शुभम पटेल का ट्रांसफर अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ किया गया है। श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को 38वीं वाहिनी पीएमसी अलीगढ़ में कमांडेट बनाया गया है। विवेक चंद्र यादव को अपर पुलिस आयुक्त. पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज भेजा गया है।
आईपीएस अजय कुमार को कमांडेंट 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से ट्रांसफर कर लखनऊ में कमांडेंट 32वीं वाहिनी पीएसी बनाया गया है। अभिसूचना मुख्यालय में तैनात एसपी अभिषेक यादव को प्रयागराज में पुलिस अधिक्षक रेलवे के तौर पर तैनात किया गया है।फतेहपुर के एसपी उदयशंकर सिंह को पुलिस अधीक्षक लखनऊ में तैनात किया गया है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।