Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में
Keshav Times

बिहार के गिरते पुलों को देखते हुए सीएम योगी ने दिए यह निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को 50 वर्ष से अधिक पुराने सेतुओं का निरीक्षण करने और सुरक्षित न हो तो तत्काल यातायात बंद कराने के निर्देश दिए।

बिहार के गिरते पुलों को देखते हुए सीएम योगी ने दिए यह निर्देश
CM Yogi

केटी न्यूज़/उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को 50 वर्ष से अधिक पुराने सेतुओं का निरीक्षण करने और सुरक्षित न हो तो तत्काल यातायात बंद कराने के निर्देश दिए।सीएम योगी ने लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा की और कहा कि गुणवत्ता और समयबद्धता से समझौता नहीं होना चाहिए।बिहार में लगातार पुल बहने के मामले चर्चा का विषय बने हुए हैं।

बिहार के गिरते पुलों को देखते हुए सीएम योगी ने दिए यह निर्देश

मुख्यमंत्री का निर्देश है कि अन्य जिला मार्ग में आधी सड़कें FDR तकनीक से बनाई जाएं। आमजन की सुविधा के लिए सड़कों के चौड़ीकरण का मानक बदलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव मांगा है। परियोजनाओं की समयबद्धता और गुणवत्ता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि काम शुरू होने और समाप्त करने की तिथि DPR के साथ ही तय होनी चाहिए। सीएम ने नवाचार को अपनाने, आईआईटी जैसे संस्थानों को जोड़ने के भी निर्देश दिए।

बिहार के गिरते पुलों को देखते हुए सीएम योगी ने दिए यह निर्देश

उत्तर प्रदेश में हर दिन 09 किमी मार्गों का चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण हो रहा है और गांवों में 11 किमी नई सड़क  बन रही है।सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा से जुड़े मार्गों की तत्काल मरम्मत कराएं।इसके साथ ही ब्लॉक मुख्यालयों को 02 लेन रोड कनेक्टिविटी देने का कार्य यथाशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।मुख्यमंत्री ने किहा कि सड़क हो या सेतु निर्माण, स्वीकृति से पहले लोक महत्ता और आवश्यकता की परख करें

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।