Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली
Keshav Times

शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा

जिला शस्त्र शाखा द्वारा जारी आदेश के आलोक में केसठ प्रखंड के दोनों अधिकारियों को शस्त्र व कारतूसों के वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।जारी आदेश के अनुसार, केसठ के प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार सिंह बगेन गोला थाना क्षेत्र के शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के हथियारों व कारतूसों का सत्यापन करेंगे।

शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा

केटी न्यूज/केसठ।

जिला शस्त्र शाखा द्वारा जारी आदेश के आलोक में केसठ प्रखंड के दोनों  अधिकारियों को शस्त्र व कारतूसों के वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।जारी आदेश के अनुसार, केसठ के प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार सिंह बगेन गोला थाना क्षेत्र के शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के हथियारों व कारतूसों का सत्यापन करेंगे। वहीं, केसठ के अंचलाधिकारी अभिषेक गर्ग को सोनवर्षा थाना का प्रभार सौंपा गया है।यह भौतिक सत्यापन दो चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण 12 से 14 नवंबर तक तथा दूसरा चरण 25 से 28 नवंबर तक चलेगा।

शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा

दोनों अधिकारी संबंधित थानाध्यक्षों के साथ प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक संबंधित थानों पर मौजूद रहकर यह कार्य निष्पादित करेंगे।सत्यापन के उपरांत अनुज्ञप्ति पुस्तिका पर संयुक्त हस्ताक्षर कर संबंधित थाने का डीआर नंबर दर्ज किया जाएगा, जिसके आधार पर लाइसेंस का नवीकरण वर्ष 2027 से 2031 तक के लिए होगा। जांच के दौरान 70 वर्ष से अधिक उम्र के अनुज्ञप्तिधारियों की शारीरिक सक्षमता का भी परीक्षण किया जाएगा कि वे शस्त्र संचालन के योग्य हैं या नहीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय पर उपस्थित होकर सत्यापन न कराने वाले लाइसेंसधारियों के विरुद्ध आयुध अधिनियम, 1959 के तहत शस्त्र अनुज्ञप्ति निलंबित अथवा रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।