जेसीबी जब्ती को लेकर बढ़ी चर्चा, मुखिया पति व खान निरीक्षक के बीच आरोप–प्रत्यारोप
सिमरी प्रखंड क्षेत्र के केशोपुर गांव में जेसीबी मशीन जब्ती को लेकर उत्पन्न विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है। रविवार को गांव में जब्त की गई जेसीबी मशीन को लेकर मुखिया पति और खान विभाग के बीच आरोप–प्रत्यारोप सामने आए हैं। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से सिमरी थाना में लिखित शिकायत दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
__ खेल मैदान के लिए जमीन समतलीकरण का दावा, अवैध खनन की आशंका में हुई कार्रवाई
__ दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
केटी न्यूज/सिमरी
सिमरी प्रखंड क्षेत्र के केशोपुर गांव में जेसीबी मशीन जब्ती को लेकर उत्पन्न विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है। रविवार को गांव में जब्त की गई जेसीबी मशीन को लेकर मुखिया पति और खान विभाग के बीच आरोप–प्रत्यारोप सामने आए हैं। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से सिमरी थाना में लिखित शिकायत दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।केशोपुर पंचायत की मुखिया के पति छोटू मिश्रा का कहना है कि गांव के युवाओं की मांग पर खेल मैदान के निर्माण के लिए जमीन समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा था।

इसके लिए जेसीबी मशीन मंगाई गई थी, लेकिन काम शुरू होने से पहले ही मशीन खराब हो गई और वह मौके पर खड़ी थी। इसी दौरान खान निरीक्षक प्रकाश कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और मशीन को जब्त कर लिया।मुखिया पति का आरोप है कि उनसे बातचीत के दौरान खान निरीक्षक ने दो लाख रुपये की मांग की और राशि नहीं देने पर कार्रवाई की बात कही। उन्होंने इस संबंध में एक वीडियो बयान भी जारी किया है, जो स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

वहीं खान निरीक्षक प्रकाश कुमार ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि टीम को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध खनन की गतिविधि चल रही है, जिसके आधार पर जेसीबी मशीन को जब्त किया गया।पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

