जय श्री साईं के जयकारों से गूंजा उत्तमपुर, पालकी यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

आस्था, भक्ति और उत्साह के संगम में शनिवार को राजपुर प्रखंड का उत्तमपुर गांव सराबोर नजर आया। गांव स्थित साईं बाबा आश्रम में तीसरे मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित धार्मिक उत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। सुबह से ही आश्रम परिसर में भक्तों का जुटना शुरू हो गया था।

जय श्री साईं के जयकारों से गूंजा उत्तमपुर, पालकी यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

__ साईं बाबा के तीसरे मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य झांकी, अखंड कीर्तन से भक्तिमय हुआ उत्तमपुर आश्रम परिसर

केटी न्यूज/राजपुर।

आस्था, भक्ति और उत्साह के संगम में शनिवार को राजपुर प्रखंड का उत्तमपुर गांव सराबोर नजर आया। गांव स्थित साईं बाबा आश्रम में तीसरे मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित धार्मिक उत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। सुबह से ही आश्रम परिसर में भक्तों का जुटना शुरू हो गया था। पूजा-अर्चना, आरती, भव्य पालकी यात्रा और अखंड कीर्तन के बीच पूरा क्षेत्र साईंमय हो उठा। गांव की गलियों में गूंजते ‘जय श्री साईं’ के जयकारों ने उत्सव के माहौल को और भी खास बना दिया।

धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत पुजारी विकास कुमार के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इसके बाद साईं बाबा की आकर्षक पालकी और भव्य झांकी निकाली गई। श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली यह यात्रा गांव की प्रमुख गलियों से होकर गुजरी। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और जयकारों के बीच बाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। करीब तीन घंटे तक चली पदयात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तिमय माहौल बना रहा। गांव भ्रमण के बाद पालकी और झांकी पुनः आश्रम परिसर पहुंची।