Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

रेल यात्री कल्याण समिति ने किया सद्बुद्धि हवन कार्यक्रम का आयोजन

रेल यात्री कल्याण समिति ने किया सद्बुद्धि हवन कार्यक्रम का आयोजन

नकारात्मकता के नाश के साथ किया डुमरांव स्टेशन व डुमरांव के विकास की कामना

केटी न्यूज/डुमरांव 

नगर के जंगली नाथ शिव मंदिर में रेल यात्री कल्याण समिति द्वारा डुमरांव रेलवे स्टेशन तथा डुमरांव अनुमंडल के विकास हेतु जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए सद्बुद्धि हवन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें समिति अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में समिति सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ से कुबुद्धि का नाश एवं सद्बुद्धि की कामना के साथ डुमरांव

रेल यात्री कल्याण समिति ने किया सद्बुद्धि हवन कार्यक्रम का आयोजन

स्टेशन व डुमरांव अनुमंडल के विकास में बाधक नकारात्म विचारों का त्याग करने के उदेश्य से मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में तरह-तरह की आहुतियां दी। इस कार्यक्रम में आचार्य की भूमिका का निर्वहन पंडित कैलाशपति पाण्डेय ने किया। इस बारे में समिति अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि सनातन धर्म के अनुसार श्रावण मास एवं पुरुषोत्तम मास के दुर्लभ संयोग पर इस

रेल यात्री कल्याण समिति ने किया सद्बुद्धि हवन कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें सनातन की परंपरा के अनुरूप विकास के लिए जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का किसी और तरीके से विरोध न कर उनके नकारात्मकता का नाश करने, उनकी सुसुप्त आत्मा को जगाने एवं उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए सद्बुद्धि हवन किया गया। जिससे डुमरांव अनुमंडल के साथ साथ डुमरांव रेलवे स्टेशन

रेल यात्री कल्याण समिति ने किया सद्बुद्धि हवन कार्यक्रम का आयोजन

का समुचित विकास हो सके। हवन कार्यक्रम में यजमान के रूप में शामिल लोगों में रेल यात्री कल्याण समिति डुमरांव के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, वरीय सदस्य समाजसेवी राजकुमार कुंवर, सुनील सिद्धार्थ, मनोज पाठक,

रेल यात्री कल्याण समिति ने किया सद्बुद्धि हवन कार्यक्रम का आयोजन

जितेंद्र दुबे, प्रिंस पीयूष, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, मंतोष सिंह, विकास पाठक, अभिनंदन मिश्र, शुभम कुमार, शंकर प्रसाद, मनोरंजन शर्मा, मोनू सिंह, पवन जायसवाल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रीतेश सिंह, सोनू राय, दुरासन के उप मुखिया प्रतिनिधि राजधारी यादव के अलावा दर्जनों स्कूली छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग शामिल थे ।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।