दिल्ली के छत्तरपुर मंदिर में बक्सर का जलवा: आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महात्म्य देख भाव विभोर हुए देशवासी

दिल्ली के छत्तरपुर मंदिर में बक्सर का जलवा: आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महात्म्य देख भाव विभोर हुए देशवासी

- दिल्ली के छतरपुर मंे सनातन सांस्कृतिक समागम में सैंड आर्टिस्ट नीतीश भारती ने उकेरा चित्र  

- केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के संयोजन में दिल्ली में चल रहा है सनातन संस्कृति समागम 

केटी न्यूज/बक्सर

केन्द्रीय मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे के प्रयासों से अब बक्सर के धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व की महक पूरे देश में फैल रही है। इसकी बानगी केन्द्रीय राजधानी दिल्ली के छतरपुर में आयोजित ’सनातन संस्कृति समागम’ में भी देखने को मिली। जब देश के जाने माने सैंड आर्टिस्ट ( रेत से कलाकृतियां बनाने वाले ) नीतीश भारती ने बक्सर के सैंड आर्ट के माध्यम से बक्सर के मानचित्र के साथ ही भगवान श्रीराम व भगवान वामन से जुड़ी यादों को अपने आर्ट के माध्यम से प्रदर्शित किया। करीब 30 मिनट के उनके शो के दौरान वहां मौजूद लोग बक्सर के धार्मिक व अध्यात्मिक महत्व को जान आश्चर्यचकित थे। नीतीश द्वारा सैंड आर्ट के माध्यम से बक्सर के धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व का बखूबी चित्रण किया गया था। जिसमें भगवान श्री राम के बक्सर आगमन, ताड़का वध से लेकर उनके पराक्रम की गाथा के साथ ही वामन अवतार का चित्रण किया था।

नीतीश ने श्रीराम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम के उद्देश्यों से उपस्थित जनमानस को अवगत कराते हुए मुझमें राम अभियान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रस्तुति देकर मन और मस्तिष्क रोमांचित है। नीतीश ने कहा कि भगवान श्रीराम की गाथा बताने से बड़ा पूण्य कार्य हो ही नहीं सकता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री चौबे की प्रयास की सराहना की। वही इस कार्यक्रम में मौजूद देश के कई राज्यों के लोग इस बात को जान काफी हैरान थे कि बक्सर भगवान श्रीराम की शिक्षा स्थली रही है तथा यही पर भगवान वामन का अवतार भी हुआ था। पूरे कार्यक्रम के दौरान इस प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही थी। 

आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन के मानचित्र पर उभरेगा बक्सर- अश्विनी चौबे

वही केंद्रीय मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बक्सर की धरती से ही भगवान श्रीराम के पराक्रम पुरुषार्थ यात्रा का प्रारंभ हुआ था। दुनिया इस बारे में जाने, इसके लिए लगातार प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बक्सर का चौमुखी विकास हो रहा है।

रामायण सर्किट से बक्सर जुड़ गया है। 2 दिन पहले रामायण ट्रेन का दिल्ली से शुभारंभ हुआ है जो भगवान राम से जुड़े देश के विभिन्न स्थलों भ्रमण करते हुए बक्सर पहुंचेगा। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने उपस्थित लोगों से बक्सर आकर भगवान श्रीराम व भगवान वामन की जन्म स्थली का दर्शन करने की अपील की। वही उन्होंने कहा कि जल्दी ही बक्सर विश्व के आध्यात्मिक, धार्मिक व सांस्कृतिक मानचित्र पर उभरेगा।