Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात
Keshav Times

"तरारी उपचुनाव में हार के बाद राजू यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मोदी कैबिनेट ने हराने में की पूरी ताकत झोंकी"

तरारी विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भाकपा माले के प्रत्याशी राजू यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी। आर के गर्ल्स हाई स्कूल में मतदान के बाद राजू यादव ने कहा कि पूरी मोदी कैबिनेट हमें हराने के लिए मैदान में उतरी थी।

"तरारी उपचुनाव में हार के बाद राजू यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मोदी कैबिनेट ने हराने में की पूरी ताकत झोंकी"

केटी न्यूज़ / आरा

आरा। तरारी विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भाकपा माले के प्रत्याशी राजू यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी। आर के गर्ल्स हाई स्कूल में मतदान के बाद राजू यादव ने कहा कि पूरी मोदी कैबिनेट हमें हराने के लिए मैदान में उतरी थी। हम हार गए हैं, लेकिन जनता की उम्मीदों पर आज भी कायम हैं। बीजेपी के विशाल प्रशांत ने उन्हें 10,612 मतों से हराया।

राजू यादव ने कहा, "हमने तरारी विधानसभा से चुनाव लड़ा। एक तरफ धन-बल और बाहुबली का साथ था, तो दूसरी ओर मोदी सरकार भी सक्रिय थी। तरारी में दो-दो डिप्टी सीएम, बिहार के तमाम शासन, केंद्रीय मंत्री और मोदी कैबिनेट के सभी सदस्य उतरे थे। इसके बावजूद हमने कड़ा मुकाबला किया।"

उन्होंने आगे कहा, "आने वाले चुनाव में तरारी विधानसभा क्षेत्र की जनता के सवालों को लेकर हम सड़कों पर उतरने का काम करेंगे। हमारी हार के बावजूद हमें कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं दिखाई देती क्योंकि सत्ता और मोदी कैबिनेट पूरी तरह से हमारे खिलाफ थी।"

राजू यादव ने यह भी कहा कि यह उपचुनाव था, जो सरकार के पक्ष में ही होते हैं और इस दौरान पूरी ताकत से काम किया जाता है। उन्होंने भरोसा जताया कि हम दोबारा जनता के बीच जाएंगे, उनकी कमी को समझेंगे और उसे दूर करेंगे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।