Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा
Keshav Times

तेज रफ्तार हाईवा ने दिया चकमा: बाइक व स्कूटी की टक्कर में बूझगया घर का इकलौता चिराग, 6 दिन पूर्व हुई थी शादी

रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के मौना मदरसा के समीप तेज रफ्तार में मौना बाजार की तरफ से आ रहे बालू लदे हाइवा के चकमा से बाइक और स्कूटी की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तेज रफ्तार हाईवा ने दिया चकमा:  बाइक व स्कूटी की टक्कर में बूझगया घर का इकलौता चिराग, 6 दिन पूर्व हुई थी शादी

तेज रफ्तार हाईवा ने दिया चकमा:  बाइक व स्कूटी की टक्कर में बूझगया घर का इकलौता चिराग, 6 दिन पूर्व हुई थी शादी

केटी न्यूज/नासरीगंज (रोहतास) 

रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के मौना मदरसा के समीप तेज रफ्तार में मौना बाजार की तरफ से आ रहे बालू लदे हाइवा के चकमा से बाइक और स्कूटी की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक राजपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी राम दारोगा तिवारी के 22 वर्षीय पुत्र दीपक तिवारी उर्फ दीपू बताया जाता है। दीपक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। विगत 5 जून को जिसकी शादी हुई थी। वहीं, स्कूटी पर सवार दीपक का 10 वर्षीय भगिना था, जो सुरक्षित है।

तेज रफ्तार हाईवा ने दिया चकमा:  बाइक व स्कूटी की टक्कर में बूझगया घर का इकलौता चिराग, 6 दिन पूर्व हुई थी शादी

जबकि बाइक चालक नासरीगंज थाना क्षेत्र के पडुरी गांव निवासी लक्ष्मण साह का करीब 28 वर्षीय पुत्र टिंसु कुमार बताया जाता है। उसका पैर टूट गया है। उसे बनारस रेफर किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि धुस की तरफ से तेज रफ्तार में अनियंत्रित हाइवा के चकमा से बाइक और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई। दोनों का टकराव इतना भयावह था कि स्कूटी और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से निजी वाहन से स्कूटी सवार गंभीर रूप घायल युवक को सासाराम अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दीपू पिपरडीह गांव अपने मौसी को पहुंचाने आया था।

तेज रफ्तार हाईवा ने दिया चकमा:  बाइक व स्कूटी की टक्कर में बूझगया घर का इकलौता चिराग, 6 दिन पूर्व हुई थी शादी

मौसी को पहुंचाकर वह वापस अपने भगिना के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। सूचना पर पहुंचे राजपुर थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार, नासरीगंज थाना के एसआइ सुबोध कुमार व एएसआइ अंजय कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और स्कूटी को थाना परिसर में लगा दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक की शादी काराकाट थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी अनिल पांडेय की पुत्री खुशी कुमारी के साथ पांच जून को हुई थी। घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

तेज रफ्तार हाईवा ने दिया चकमा:  बाइक व स्कूटी की टक्कर में बूझगया घर का इकलौता चिराग, 6 दिन पूर्व हुई थी शादी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।