Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां
Keshav Times

धान की फसल देखकर घर लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के बारे हाई स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने धान की फसल देखकर घर लौट रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी है। जिससे महिला की मौत हो गई है। मृतका की पहचान बारे गांव निवासी रमेन्द्र गुप्ता की 41 वर्षीय पत्नी लालती देवी के रूप में हुई है।

धान की फसल देखकर घर लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

केटी न्यूज/सासाराम

कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के बारे हाई स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने धान की फसल देखकर घर लौट रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी है। जिससे महिला की मौत हो गई है। मृतका की पहचान बारे गांव निवासी रमेन्द्र गुप्ता की 41 वर्षीय पत्नी लालती देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार लालती देवी अपने खेतों में धान की फसल देखने गई थीं और घर लौटते समय सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

धान की फसल देखकर घर लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

धान की फसल देखकर घर लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते से अक्सर तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। भभुआ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।